..................... Arbaaz proud of his wife's item number in 'Dabangg' | Malaika Arora Khan | मुझे मलाइका पर गर्व है : अरबाज खान - Hindi Filmibeat

मुझे मलाइका पर गर्व है : अरबाज खान

malaika-munni-badnam
अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म 'दबंग' के आइटम गीत को लेकर इस फिल्म के निर्माता अरबाज खान को अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा खान पर गर्व है। वह फिल्म के गीत 'मुन्नी बदनाम हुई' में मलाइका के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए नहीं थकते। वह कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूं कि मेरी पत्नी का गीत 'मुन्नी बदनाम हुई', 'कजरारे' और 'बीड़ी जलई ले' जितना ही बड़ा है।"

सलमान खान इस फिल्म का खूब प्रचार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अब तक की अपनी किसी भी फिल्म का इतना प्रचार नहीं किया है जितना कि इस फिल्म का कर रहे हैं। वैसे अरबाज इस बात से सहमत नहीं हैं। वह कहते हैं, "मुझे लगता है कि सलमान 'दबंग' का उसी तरह प्रचार कर रहे हैं जिस तरह उन्होंने अपनी पिछली फिल्म 'वीर' का किया था। फर्क सिर्फ इतना है कि मीडिया इस फिल्म में रुचि ले रही है और इस पर खबरें आ रही हैं।"

खान परिवार के लिए 'दबंग' एक पारिवारिक फिल्म बन गई है। अरबाज ने बताया, "मेरी बहन अल्विरा ने फिल्म के वस्त्र डिजाइन किए हैं। मेरे भाई सोहेल ने निर्माण में मेरी मदद की और मेरी पत्नी इस फिल्म की सह-निर्माता हैं। यह खान परिवार का उत्पाद है और हमें इस पर बहुत गर्व है।" अरबाज 'दबंग' को लेकर बहुत अश्वस्त हैं और उम्मीद करते हैं कि हो सकता है कि यह साल की सफलतम फिल्म हो या सदाबहार सफलतम फिल्मों में से एक हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X