Aryan Khan Happy Birthday: अरबाज़ मर्चेंट ने भाई आर्यन के लिए लिखा दुखी पोस्ट, ड्रग्स केस के बाद आई दूरी

शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान, 13 नवंबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर Aryan Khan Happy Birthday वाले पोस्ट आपको हर जगह दिख रहे होंगे। लेकिन एक ऐसा पोस्ट है जो बड़े ही दुखी मन से किया गया और जहां आर्यन खान का नाम नहीं लिखा गया। ये पोस्ट था ड्रग्स केस में आर्यन खान के साथ गिरफ्तार हुए उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट का।
अरबाज़ मर्चेंट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया और लिखा - मेरे सबसे मज़बूत दोस्त और सबसे प्यारे भाई को जन्मदिन मुबारक। तुमसे जितना प्यार है, वो शब्दों में बयान नहीं कर सकता है। ज़िंदगी के हर दिन मैं तुम्हें मिस करता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











