अरबाज-मलाइका के बेटे Arhaan Khan और रवीना टंडन की बेटी Rasha Thadani कर रहे हैं डेट? सामने आया वीडियो

Arhaan Khan Rasha Thadani video: सोशल मीडिया पर हर दिन सेलेब्स के कई सारे वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं। इसी बीच एक वीडियो आया है, ये वीडियो अरहान खान और राशा थंडानी का है। तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस पर बातें करना शुरु कर दी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अरहान और राशा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अरहान खान और राशा थंडानी का वीडियो-
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अरहान खान के वीडियोज और फोटोज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच अरहान का एक वीडियो सामने आया है कि इसमें वह रवीना टंडन की बेड़ी राशा थंडानी के साथ नजर आ रहे हैं।
अरहान खान और राशा थडानी को मुंबई की सड़कों पर एक साथ घूमते हुए स्पॉच किया गया। अरहान इस दौरान व्हाइट टी-शर्ट और ब्राउन कलर के ट्राउजर में डैपर लुक में नजर आए, जबकि राशा डेनिम ब्लू जींस के साथ ब्लैक ऑफ-शोल्डर टॉप में स्टाइलिश लग रही थीं।
अरहान और राशा धूमने के बाद एक ही कार में बैठते हुए दिखाई दिए। इसी बीच दोनों ने पैपराजी का अनदेखा किया परंतु फिर भी दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद लोगों ने ऐसे कायस लगाना शुरु कर दिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
खैर ये पहली बार नहीं है जब अरहान और राशा को ऐसे साथ में देखा गया। इससे पहले अरबाज खान की शादी पर भी दोनों साथ में दिखे थे। बता दे कि अरहान के पिता अरबाज खान की सेलेब्स मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान संग शादी में राशा थडानी भी अपनी मां रवीना टंडन के साथ पहुंची थीं। इस शादी से अरहान और राशा की तस्वीरें भी सामने आई थी।


Click it and Unblock the Notifications
