अरबाज खान का टैटू हुआ वायरल, अरबी में कंधे पर लिखवाया कुछ ऐसा, उछल पड़ेंगी शूरा खान
Arbaaz Khan Sshura Khan Tattoo: अरबाज खान ने दूसरी शादी शूरा खान से की है और इसके पहले उनकी लाइफ में मलाइका अरोड़ा थीं। दोनों का रिश्ता काफी लंबा चला था लेकिन उस दौरान अरबाज ने कभी कुछ ऐसा नहीं किया जिससे कहा सके कि कुछ स्पेशल हुआ है।

लेकिन दूसरी पत्नी शूरा को लेकर अरबाज लगातार रोमांटिक रहते हैं। इस वक्त एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें पता चला है कि अरबाज ने शूरा के लिए एक टैटू अपने कंधे पर बनवाया है। जी हां, इस टैटू की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है और लोगों के द्वारा पसंद की जा रही है।
कैसा है टैटू?
वायरल हो रही तस्वीर में आप देखेंगे कि टैटू अरबाज खान के कंधे पर नजर आ रहा है और अरबी में शूरा लिखा हुआ है। जी हां, इस तस्वीर को कई इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है।
अरबाज खान की बॉडी के ऊपर से इस तस्वीर को क्लिक किया गया है और साफ साफ कंधे पर शूरा लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि शूरा के साथ अरबाज ने शादी की थी इसके बाद वो एक बच्चे के पिता भी बने थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
शूरा खान के लिए ऐसा टैटू बनवाने के बाद अरबाज खान पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। किसी ने लिखा, ''कौन सी भी बीवी का नाम लिखा है।'' एक ने कहा, ''बुढ़ापे में प्यार जागा है।'' एक ने लिखा, ''मलाइका के लिए कभी नहीं किया।'' एक ने लिखा, ''मलाइका का नाम भी करवा लेता।'' एक ने लिखा, ''ये तो सोणी हरकतें हैं।'' एक ने लिखा, ''शूरा खान को खुश कर रहा है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए तस्वीर..


Click it and Unblock the Notifications











