क्या सच में प्रेग्नेंट हैं अरबाज खान की दूसरी पत्नी Sshura Khan? वायरल हो रही तस्वीर की ये है सच्चाई!

Sshura Khan Pregnancy News-मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान ने शूरा खान से शादी की थी। इस शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हुई थी क्योंकि पहले इसको लेकर कोई राजी नहीं था।
खबरें आईं थीं कि खान परिवार इस शादी को लेकर खुश नहीं था लेकिन बाद में सभी एक साथ नजर आए थे। बता दें कि शूरा खान की एक बेटी भी है जो कि उनके पहले पति से है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने वाला है।
सवाल ये है कि क्या शूरा खान प्रग्नेंट हैं? सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें गुड न्यूज लिखा हुआ है। इसके अलावा एक तस्वीर में अरबाज खान के हाथ में प्रेग्नेंसी किट भी देखी जा सकती है। इसके पहले जुलाई में कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं जिनमें अरबाज खान और शूरा को डॉक्टर के क्लीनिक के बाद देखा गया था।
क्या है सच्चाई?
बता दें कि शूरा खान के प्रेग्नेंसी की जो खबरें सामने आई हैं इनको लेकर अरबाज खान और शूरा खान ने किसी तरह का ऐलान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें पूरी तरह से फेक और एडिट की हुई हैं। पड़ताल से पता चला है कि किसी ने इस तस्वीरों को जानबूझकर वायरल किया है। हालांकि इन वायरल तस्वीरों को लेकर अरबाज खान ने भी चुप्पी नहीं तोड़ी है। देखने वाली बात होगी कि वो कब इसको लेकर बात करते हैं।
अरबाज खान का भी एक बेटा है
बता दें कि अरबाज खान शायद की शूरा खान के साथ बच्चे की प्लानिंग करेंगे। इसका एक कारण ये भी है कि अरबाज खान का एक जवान बेटा है जिसका नाम अरहान खान है। अरहान खान ने पिता की शादी में गिटार बजाया था और नई मम्मी का स्वागत किया था। अरहान सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है और अपने नेचर को लेकर उनकी तारीफ अक्सर होती रहती है।


Click it and Unblock the Notifications