शाहरूख के साथ फिल्‍म करना चाहते हैं अरबाज

मुंबई। फिल्‍म विशेषज्ञ मानते हैं कि बॉलीवुड में दो कैंप हैं एक सलमान कैंप है तो दूसरा शाहरूख कैंप, और दोनों के बीच खींचतान चलती रहती हैं। लेकिन अभी हाल ही में सलमान खान के भाई अरबाज खान ने कहा है कि वह शाहरूख के साथ काम करना चाहते हैं। अरबाज ने शाहरूख खान की तारीफ करते हुए कहा है कि वह निश्चित रूप से भारत के सुपरस्‍टारों में से एक हैं। उनकी फैन फालोइंग को देखकर यह कोई भी बता सकता है।

हालांकि उन्‍होने सलमान की भी प्रशंसा की और कहा कि वह एक अच्‍छे भाई होने के अलावा एक सुपरस्‍टार भी हैं। उनकी पिछली फिल्‍मों ने बॉक्‍स आफिस पर बड़ी सफलता पाई है। कोई भी डायरेक्‍टर या प्रोड्यूसर उनके साथ काम करना चाहेगा। मैं बेहद भाग्‍यशाली हूं कि मैनें उनके साथ मिलकर लगातार दो हिट फिल्‍में दी। अरबाज ने सलमान के साथ दबंग और दबंग 2 फिल्‍में बनाई, इन दोनों ही फिल्‍मों ने सौ करोड़ से ज्‍यादा का व्‍यवसाय किया है।

अरबाज के इस बयान के बाद अफवाहों का बाजार जरूर गर्म हो गया है और कहा जा रहा है कि सलमान और शाहरूख के बीच खाई पाटने के लिए भी किया जा रहा है। वैसे जो भी हो। दर्शकों के दिल में तो यही चाहत है कि वह सलमान और शाहरूख को एक साथ काम करते हुए देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X