57 साल के अरबाज खान दूसरी बार बनने वाले हैं पिता? 22 साल छोटी पत्नी शूरा खान ने बेबी बंप छिपाने की कोशिश की!

Sshura Khan Pregnancy Rumour: अरबाज खान (Arbaaz Khan) और उनकी पत्नी शूरा खान, जिन्होंने दिसंबर 2023 में शादी की थी, अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया।
शूरा खान का वीडियो आया सामने
सामने आए एक वीडियो में शूरा और अरबाज के माता-पिता बनने की अफवाहों को हवा दे दी है। इस वीडियो में शूरा खान ने ढीले-ढाले कपड़े पहने हैं, जिसे देखकर फैंस को लगा कि वह प्रेग्नेंट हो सकती हैं। वीडियो में शूरा एक लाइट ब्लू को-ऑर्ड सेट में नजर आईं, जिसमें ऑफ-शोल्डर स्वेटशर्ट और शॉर्ट्स शामिल थे। उन्होंने इस लुक को सफेद स्नीकर्स के साथ कैरी किया।
लोगों ने किया ये कमेंट
हालांकि, फैंस की नजर शूरा के बेबी बंप पर टिक गई, जिसे देखकर उन्होंने कयास लगाने शुरू कर दिए कि वह प्रेग्नेंट हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया- "वो प्रेग्नेंट लग रही हैं, शायद उन्होंने बेबी बंप छुपाने की कोशिश की है... कपल को बधाई।" एक और फैन ने लिखा, "शूरा खान का बेबी बंप बहुत क्यूट लग रहा है और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिख रहा है।" वहीं एक यूज़र ने यह भी कहा, "वो बहुत प्राइवेट लाइफ जीती हैं, उन्हें परेशान न करें। वो बहुत सिंपल और प्यारी लड़की हैं।"
पहले भी उड़ी थी प्रेग्नेंसी की अफवाह
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इस कपल की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा हुई है। दिसंबर 2024 में भी इस तरह की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन तब भी इसकी पुष्टि नहीं की गई थी। कुछ हफ्ते पहले भी अरबाज और शूरा को मुंबई के एक विमेन्स क्लिनिक के बाहर देखा गया था, जिससे फिर से चर्चा शुरू हो गई कि शूरा प्रेग्नेंट हो सकती हैं।
कपल का प्रेग्नेंसी को लेकर कोई बयान नहीं
हालांकि, बाद में खबर सामने आई कि वे किसी और मेडिकल कारण से डॉक्टर के पास गए थे और इस तरह की अफवाहों को गलत बताया गया। फिलहाल इस पर कपल की ओर से प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
मेकअप आर्टिस्ट हैं शूरा
आपकी जानकारी के लिए बता दे, शूरा और अरबाज की पहली मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। शूरा एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और उन्होंने रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा ठडानी जैसी कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ काम किया है।
शूरा खान से पहले अरबाज खान की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा है- अरहान खान। आपको बता दें, अरहान खान की उम्र 22 साल है। अरबाज खान की पहली शादी 12 दिसंबर 1998 में हुई थी। दोनों की प्रेम कहानी मिस्टर कॉफी के ऐड से शुरू हुई थी। दोनों को पहली बार में ही एक-दूसरे से अट्रैक्शन हो गया और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी। ये कपल एक म्यूजिक वीडियो 'आयो रे म्हारो ढोलना' में एक साथ नजर आया था और इनकी केमिस्ट्री ने तुरंत लोगों का ध्यान खींचा था। अरबाज मलाइका ने 1998 में शादी की और शादी के पांच साल बाद अरहान का जन्म हुआ।
साल 2017 में इस कपल ने फैंस को दिल तोड़ देने वाली खबर दी थी। उन्होंने ऐलान किया कि वो अब एक साथ नहीं रह सकते और अपनी राहें अलग कर ली। इनके तलाक की वजह मलाइका अरोड़ा का सीक्रेट अफेयर बताया जाता है और ये अफेयर था अर्जुन कपूर के साथ।
अरबाज और शूरा की उम्र का अंतर
आपको बता दें, अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान के बीच उम्र का अंतर 21 साल का है। अरबाज खान का जन्म 4 अगस्त 1967 को हुआ था, जिससे उनकी उम्र 57 साल है, जबकि शूरा खान का जन्म 18 जनवरी 1990 को हुआ था, जिससे उनकी उम्र 35 साल है।


Click it and Unblock the Notifications











