अरबाज खान की पत्नी शूरा खान बनने वाली हैं मां ? सामने आया ये VIDEO तो फैन्स ने दीं जमकर बधाइयां

Arbaaz Khan

Arbaaz Khan wife sshura khan is pregnant: अरबाज खान और शूरा खान की जब से शादी हुई है तब से दोनों आए दिनों पब्लिक एरिया में स्पॉट होते हैं। दोनों को अकसर बीच किनारे वॉक करते भी देखा जाता है। दोनों को कई बार कॉफी डेट पर भी जाता देखा गया है। शूरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करती हैं जिस वजह से वह हेडलाइन में आ जाती हैं।

मां बनने वाली हैं शूरा खान सामने आया वीडियो

वहीं लंबे समय से यह अफवाह भी काफी तेज थी कि शूरा खान प्रेग्नेंट हैं वह अरबाज खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं, लेकिन अभी तक कपल ने इस अफवाहों की पुष्टी नहीं की है, लेकिन फिलहाल तो दोनों का एक वीडियो जो पिंकविला ने शेयर किया है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शूरा खान और अरबाज खान सफेद रंग की टी-शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। वहीं उनका सामान कोई अन्य शख्स लेकर जा रहा है। बता दें कि दोनों किसी आम पब्लिक प्लेस पर नहीं बल्कि वुमन्स हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किए गए हैं।

शूरा खान ने कैमरा मैन को किया इशारा

इस दौरान देखा जा सकता है कि अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान का कसके हाथ पकड़े हैं, लेकिन जैसे ही शूरा मीडिया को बाहर खड़ा देख लेती हैं वह कैमरा मैन को वहां से हटने का इशारा करती हैं। हाल ही में पिंकविला ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'शूरा खान मां बनने वाली हैं वह अपने और अरबाज खान के पहले बच्चे को जन्म देंगी।

वीडियो देख फैन्स ने लगा दी कमेंट्स की लंबी लाइन

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे वाह बधाई हो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत-बहुत बधाई घर में नया मेहमान आने वाला है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-माशाअल्लाह नजर ना लगे। बता दें कि दोनों के इस वीडियो को देख के बाद कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी शादी

आपको बता दें कि अरबाज खान ने शूरा खान से 24 दिसंबर साल 2023 में शादी की थी। दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी। शादी में केवल घर के मेहमान और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। वहीं अब शादी के लगभग डेढ साल बाद ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि शूरा खान जल्द ही नन्हे मेहमान को घर लाने वाली हैं।

मलाइका से तलाक के पांच साल बाद अरबाज ने की शादी

आपको बता दें कि अरबाज खान और मलाइका की लव मैरिज थी। दोनों ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों की शादी 19 साल चली थी। दोनों का तलाक साल 2017 में हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है अरहान जिससे मलाइका और अरबाज दोनों ही प्यार करते हैं। वहीं मलाइका से तलाक लेने के पांच साल बाद अरबाज खान ने दूसरी शादी की, लेकिन वहीं अभी मलाइका सिंगल हैं। हाल ही में उनका ब्रेकअप अर्जुन कपूर के साथ हुआ था।

कौन हैं शूरा खान

आपको बता दें कि शूरा खान मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट रह चुकी हैं। इसी के साथ ही शूरा खान की एक आठ साल की बेटी भी है। वहीं एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने बताया था कि शूरा और उनकी उम्र में 25 साल का अंतर है और उनके इस रिश्ते से उनकी बहनें अर्पिता खान और अलवीरा भी खुश नहीं थीं। आपको बता दें कि शादी से 1 साल पहले तक अरबाज ने शूरा को डेट किया था। शूरा से पहले अरबाज का नाम जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ा था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X