सलमान खान की नई भाभी शूरा खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, फंस गईं बड़ी मुसीबत में

Sshura Khan

Arbaaz khan Wife Sshura Khan Instagram hacked: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में अरबाज खान ने शूरा खान से शादी की है। जब से दोनों की शादी हुई है तब से ही कपल खास सुर्खियों में बना हुआ है। शूरा खान और अरबाज खान को रोजाना ही पब्लिक एरिया में स्पॉट किया जाता है। कभी दोनों रेस्टोरेंट के बाहर नजर आते हैं तो कभी शॉपिंग करते दिखते हैं, लेकिन हाल ही में शूरा खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर फैन्स भी हैरान रह गए हैं।

शूरा खान का एकाउंट हुआ हैक
जी हां, हाल ही में शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर अपने चाहने वालों को बताया है कि कैसे उनका सोशल मीडिया एकाउंट हैक कर लिया गया था। सलमान खान की भाभी बताती हैं कि 'पिछले हफ्ते उनका इंस्टाग्राम एकाउंट हैक कर लिया गया था। यह बहुत ही बुरा था, लेकिन इंस्टा और फेसबुक की टीम ने इसपर एक्शन लिया था। दोस्त शैली ने इसमें उनकी मदद की थी। अब मेरा एकाउंट रिकवर हो चुका है, वापस लौटकर अच्छा लग रहा है। शूरा की तरफ से बहुत सारा प्यार।'

अरबाज खान से 23 साल छोटी हैं शूरा
शूरा खान और अरबाज खान ने 24 दिसंबर को शादी की थी। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार वाले और बस खास मेहमान ही शामिल हुए थे। परिवार शूरा और अरबाज की शादी से काफी खुश है। बता दें शूरा आए दिनों अरबाज खान के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं जो फैन्स को बेहद पसंद आती हैं। बता दें कि शूरा खान अरबाज खान से 23 साल छोटी हैं, लेकिन फिर भी दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्ड लोगों को इंस्पायर कर रहा है।

Read more about: arbaaz khan sshura khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X