अस्पताल में भर्ती हुईं अरबाज खान की पत्नी शूरा, डॉक्टर कर रहे डिलीवरी की तैयारी, कभी भी हो सकता है बेबी खान..

Arbaaz khan wife sshura khan

Sshura khan admitted: बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर अरबाज खान के घर खुशियां दस्तक देने वाली हैं। बता दें कि उनकी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं और कुछ दिनों पहले ही उनका बेबी शावर हुआ था और ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शूरा खान को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जी हां, शूरा खान हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। और घर वाले नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं।

अस्पताल के बाहर सुरक्षा के इंतजाम

रिपोर्ट्स की मानें तो शूरा को 4 अक्तूबर शनिवार दोपहर अस्पताल में भर्ती किया गया है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि शूरा खान की कार अस्पताल परिसर में एंट्री ले रही है। इसके बाद तो फैन्स कंफर्म हो चुके हैं कि घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल के बाहर सुरक्षा के कई इंतजाम भी किए गए हैं। अस्पताल में घर परिवार के लोग भी पहुंच चुके हैं।

अरबाज से 22 साल छोटी हैं शूरा खान

आपको बता दें कि अरबाज ने शूरा ने साल 2023 में शादी की थी। शूरा अरबाज खान से 22 साल छोटी हैं। शादी का 1 साल होते ही शूरा खान ने अपनी प्रेग्नेंसी एनाउंस की थी। प्रेग्नेंसी के दौरान शूरा को कई बार पब्लिक एरिया में स्पॉट किया गया था। जहां उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। शूरा खान का कुछ दिनों पहले बेबी शावर भी रखा गया था जहां तमाम फिल्म और टीवी स्टार्स एक छक के नीचे नजर आए थे। शूरा की बेबी शावर की तस्वीर जमकर वायरल हुई थीं। वहीं शूरा का अस्पताल वाला वीडियो देख फैन्स खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: arbaaz khan sshura khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X