शादी से पहले रोज शूरा खान से मिलते थे अरबाज खान, बोले- हमने एक दूसरे को...

Arbaaz Khan used to meet sshura khan every day before marriage: अरबाज खान (Arbaaz Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर लाइमलाइट में हैं। जी हां, हाल ही में उन्होंने शूरा खान (Sshura Khan) से शादी की है। एक प्राइवेट सेरेमनी में उन्होंने शूरा का हाथ थामा था। बता दें कि इस फंक्शन में केवल परिवार के लोग और बेहद खास दोस्त ही शामिल थे। बता दें कि दोनों कि जब से शादी हुई है तब से दोनों लाइमलाइट में आ गए हैं। कभी दोनों शॉपिंग करते दिखते हैं तो कभी दोनों कॉफी शॉप में नजर आते हैं। वहीं हाल ही में अरबाज खान ने इस बात का खुलासा किया है कि कैसे दोनों की मुलाकात हुई थी।
सेट पर हुई मुलाकात
अरबाज बताते हैं कि पटना शुक्ला उनके लिए खास फिल्म थी। क्योंकि इस फिल्म के जरिए उनकी मुलाकात शूरा खान से हुई थी। दोनों इसी फिल्म के सेट पर मिले थे। इससे पहले वे उनके बारे में जानते भी नहीं थे। वे आगे कहते हैं कि शूरा रवीना के साथ 7 8 सालों से थीं। फिल्म के सेट पर जब वे शूरा से मिले तब बातचीत काफी कम होती थी। बस हैल्लो और रवीना के बाल ठीक कर दो बस इतना ही होता था।
डेटिंग को लेकर कही ये बात
पहले हमने थोड़ी बातचीत की फिर हमने कॉफी शॉप में मिलना शुरू कर दिया। अच्छी बात यह थी उस समय पैपराजी ने हमें नोटिस नहीं किया था। ना ही वे वहां हुआ करते थे। हैरानी वाली बात यह है कि हमने शादी से पहले एक साल तक एक दूसरे को डेट किया था और किसी ने हमें नहीं पहचाना था, लेकिन शादी के बाद हम किसी भी कॉफी शॉप में जाते हैं पैपराजी वहां पहले से ही होते हैं।
उम्र का है बड़ा फैसला
आपको बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान के बीच एक बड़ा ऐज गैप है। जहां अरबाज खान 56 साल के हैं तो वहीं शूरा खान 34 साल की हैं। शूरा अरबाज से 22 साल छोटी हैं। शूरा प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। वे लंबे समय से रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट रही हैं।
मलाइका से टूट गया था अरबाज का रिश्ता
आपको बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी 1998 में हुई थी। वहीं दोनों ने अपने तलाक की घोषणा साल 2016 में कर दी थी और साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम है अरहान खान। दोनों ही अपने बेटे से बेहद प्यार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications