..................... शादी के बाद अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से तोड़ा आखिरी रिश्ता? Arbaaz Khan unfollows Malaika Arora from Instagram after marriage with Sshura Khan, Details! - Hindi Filmibeat

शादी के बाद अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से तोड़ा आखिरी रिश्ता? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप!

arbaaz khan, malaika arora

Arbaaz Khan Unfollows Malaika Arora- अरबाज खान ने कुछ दिन पहले ही शूरा खान से निकाह किया है और इसके बाद से कई तरह की अपडेट्स सामने आ रही हैं। इस वक्त जो खबर सामने आ रही है उससे आप कह सकते हैं कि अरबाज खान ने अब हर तरह का कनेक्शन मलाइका अरोड़ा के साथ खत्म कर दिया है।

जी हां, पता चला है कि अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। शादी से पहले तक वो मलाइका को फॉलो करते थे। न्यूज18 ने इस बात का दावा किया है और खबर के सामने आते ही लोग भी रिएक्ट कर रहे हैं।

पोर्टल की मानें तो अरबाज खान करीब 127 लोगों इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं जिसमें उनके परिवार के भी कुछ सदस्य मौजूद हैं। इसी लिस्ट में अभी तक मलाइका अरो़ड़ा भी आती थीं। 2017 में, मिड-डे की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अरबाज ने तलाक के बाद मलायका को अनफॉलो कर दिया था, लेकिन 2017 में वह फिर से उनको फॉलो करने लगे थे।

अब फिर से ये खबर सामने आई है। हालांकि न्यूज18 ने ये भी कहा है कि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि कब अरबाज खान ने मलाइका को अनफॉलो किया था।

2016 में हुआ तलाक

अरबाज और मलाइका साल 2016 में अलग हो गए थे। दोनों ने एक पति पत्नी की तरह करीब 18 साल तक गुजारा। अब अरबाज ने हाल ही में पिछले महीने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी करके दोबारा शादी की।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर विवाह समारोह की तस्वीरें साझा की थीं। हालांकि अब मलाइका अरोड़ा भी अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं लेकिन दोनों कब तक शादी के बंधन में बंधेंगे इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है।

Read more about: arbaaz khan malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X