''सलमान, शाहरुख, अक्षय कुमार में एक जूनून है.. जो मुझमें कभी नहीं था....''
यह बयान खुद सलमान खान के भाई अरबाज खान ने दिया है। अपनी आने वाली फिल्म 'तेरा इंतजार' के इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान ने कहा कि सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन में जो जूनून है.. वह मेरे अंदर शायद कभी नहीं था।
इस KHAN ने किया फिल्म रिजेक्ट.. और अक्षय कुमार बन गए सुपरस्टार!
अपने करियर पर बात करते हुए अरबाज खान ने शेयर किया- सलमान मुझे अक्सर कहता रहता कि मैं उससे बेहतर एक्टर था.. लेकिन मैंने मेहनत ही नहीं की। और मैं मानता हूं कि सलमान कहीं ना कहीं सही हैं। करियर की शुरुआत में मुझे जैसी मेहनत करनी चाहिए थी, जो जूनून दिखाना चाहिए था। वह मैंने नहीं दिखाया।

अरबाज खान ने कहा, सलमान, शाहरुख, आमिर, ऋतिक, अजय.. इन सबमें एक्टिंग को लेकर एक जूनून था.. और है। आज यह सुपरस्टार हैं तो सिर्फ किस्मत के भरोसे नहीं हैं.. बल्कि मेहनत से हैं। किस्मत इंसान का एक बार साथ दे सकती है। लेकिन 25 सालों तक टिके रहने के लिए मेहनत की जरूरत होती है।
बहरहाल, हम भी अरबाज की बातों से सहमत हैं। यहां देखते हैं कि किन किन फिल्मों से इन स्टार्स ने अपना पैशन दिखाया है-


Click it and Unblock the Notifications