Arbaaz Khan ने एक्स-वाइफ Malaika Arora संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया कैसी उनकी बॉन्डिंग

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को अलग हुए लगभग 5 साल बीत चुके हैं। दोनों बॉलीवुड के आइडियल कपल थे। दोनों की तलाक की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया था। तलाक के बाद मलाइका जहां अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं तो वहीं, अरबाज खान, जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। लेकिन, एयरपोर्ट पर अपने बेटे को पहुंचाने या लेने के लिए कई बार दोनों साथ भी नजर आए हैं।
अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने अपनी एक्स-वाइफ मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते के बारे में बातचीत की है। उन्होंने कहा है कि, उनके रिश्ते अब पहले से बेहतर है क्योंकि दोनों वक़्त के साथ अधिक समझदार हो रहे हैं। अरबाज खान ने ये भी कहा कि, वो और मलाइका एक दूसरे के फैसलों को सम्मान देते हैं और अपने बेटे को एक अच्छा माहौल देना चाहते हैं।
अरबाज खान ने साथ ही ये भी कहा कि, वो नहीं चाहते कि उनके और मलाइका के बीच के मतभेद का असर उनके बेटे अरहान पर पड़े। दोनों अरहान को हर तरह की नेगेटिविटी से दूर रखना चाहते हैं और इसलिए वो अपने बच्चे के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं ताकि उन्हें एक अच्छा माहौल मिल सके। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे।
वहीं, 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। उनके इस फैसले ने कई लोगों को हैरान कर दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अरबाज खान जल्द ही सोनी लिव पर नए शो 'तनाव' में नजर आएंगे। यह कश्मीर में आतंकवाद और उसके प्रभाव पर बेस्ड है। इसके अलावा अरबाज खान 'पटना शुक्ला' नाम की फिल्म भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











