दूसरी शादी के बाद अरबाज खान ने उड़ाया मलाइका का मजाक बेटा अरहान भी हंसा! कही ऐसी बात

Arbaaz Khan Malaika Arora

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरबाज खान ने साल 2017 में पत्नी मलाइका अरोड़ा को तलाक दे दिया था। दोनों ने जब 19 साल की शादी को खत्म करने का ऐलान किया तो हर कोई हैरान हो गया था। दोनों की साल 1998 में शादी हुई थी। मलाइका और अरबाज खान का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है।

हालांकि आपको बता दें कि अरबाज खान ने पिछले साल दूसरी शादी की और अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। किसी के अलावा मलाइका अरोड़ा भी अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि अब इसी बीच अरबाज खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बेटे अरहान के चैट शो 'डंब बिरयानी' में नजर आए।

इस वीडियो में अरबाज खान के अलावा उनके भाई सोहेल खान भी नजर आए। इसी के अरबाज के बेटे अरहान और उनके कुछ दोस्त भी वहां पर मौजूद थे। इसी दौरान अरबाज खान ने अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पहले मालिका से उन्होंने तलाक लिया और फिर शूरा खान के साथ में शादी की।

अरबाज खान को अपने 21 साल के बेटे अरहान के चैट शो के दौरान मलाइका अरोड़ा के साथ अपने तलाक और दूसरी शादी के सवाल पर काफी ज्यादा मजे लेते हुए देखा गया। वीडियो में अरबाज खान ने कहा कि जब हम यंग हुआ करते थे तो सब एक साथ रहते थे। हम में से एक ने अभी तक शादी नहीं की। हालांकि यह बात उन्होंने सलमान खान की ओर इशारा करते हुए कहा।

अरबाज खान ने इसी दौरान अपने और सोहेल खान के टूटे हुए रिश्तों को लेकर बात की और कहा। लेकिन हमने शादी की और फिर अलग भी हो गए। फिर अरबाज हंसने लगे। उनका हंसना देख हर कोई हंसने लगा। तलाक को लेकर अपने पिता और चाचा का रिएक्शन सुनने के बाद अरहान भी दोनों को बधाई देते नजर आए। फिर अरबाज ने कहा कि "मैंने तलाक के बाद दूसरी शादी की।"

वीडियो में अरहान का एक दोस्त कहता है कि वह अरबाज की शादी में समय पर नहीं पहुंच पाए थे। जिस पर अरबाज कहते हैं कि वो अगली शादी को अटेंड कर सकते हैं। अरबाज के इस मजाकिया अंदाज को देखते ही हर कोई हंसने लग जाता है। हालांकि अब लोग इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते नजर आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X