प्रग्नेंट हैं शूरा खान? इस वीडियो के सामने आते ही शुरु हुई चर्चा, लोग बोले- 25 की उम्र में अरहान को मिलेगी बहन

Sshura Khan Pregnant?: अरबाज खान और शूरा खान का एक वीडियो फिर से वायरल हुआ है और इसके बाद चर्चा शुरु हो गई है कि शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। जी हां, ये खबरें पहले भी सामने आईं थीं लेकिन पहले ये सिर्फ अफवाहें ही साबित हुईं थीं।
लेकिन इस वीडियो में अभिनेता ने जिस तरह से शूरा का ख्याल रखा है वो कई सवाल खड़े करता है। 57 साल के अरबाज खान क्या फिर से पिता बनने वाले हैं? इसको लेकर अब बातें हो रही हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में शूरा खान और अरबाज खान साथ नजर आ रहे हैं और दोनों को कार की तरफ बढ़ते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो manav manglani ने साझा किया है और साफ तौर पर अरबाज खान को शूरा का ख्याल रखते देखा जा सकता है।
सीढ़ियों पर बने सहारा
शूरा खान जो कि हमेशा के लिए बेहद खूबसूरत लग रही हैं इस दौरान सीढ़ियों पर चलती नजर आ रही हैं। हालांकि अरबाज खान उनका सहारा बने और हाथ पकड़कर उनको सीढ़ियों से उतारा। इसके अलावा हाथ पकड़कर धीरे से उनको कार में बिठाया और फिर खुद जाकर बैठे।
ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो है। हालांकि शूरा प्रेग्नेंट हैं या नहीं इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि खान परिवार इसपर कब बात करता है। शूरा को भी काफी धीरे से इस दौरान में चढ़ते और बैठते देखा जा सकता है। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले अरबाज ने शूरा का हमसफर बनाया था।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वायरल हो रहे वीडियो में शूरा अरबाज को देख लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये बहुत ही जेंटलमैन है।'' एक ने लिखा, ''लगता है कि वो प्रेग्नेंट है।'' एक ने लिखा, ''अरहान को 25 साल की उम्र में एक भाई-बहन मिल रहा है।'' एक ने लिखा, ''भाई अब तुम्हारे बेटे की शादी का वक्त है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications