..................... Arbaaz khan supersexy girlfriend reveals things on relation with malaika arora for the first time - Hindi Filmibeat

Malaika Arora को लेकर ये क्या बोल गईं अरबाज खान की गर्लफ्रेंड- उन्होंने जो किया वो...

georgia on malaika arora relationship

Giorgia Andriani On Malaika Arora: बॉलीवुड स्टार अरबाज खान और डीवा मलाइका अरोड़ा तलाक के बाद भी अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस के बीच छाए रहते हैं। जहां तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं तो वहीं अरबाज खान और विदेशी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के इश्क के किस्से भी छुपाए नहीं छुपे हैं। इसके बाद भी मलाइका और अरबाज एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं बेटे अरहान के लिए दूसरे के साथ भी दिखाई देते रहते हैं. वहीं दूसरी ओर आए दिन जॉर्जिया और मलाइका की बोल्डनेस के बीच फैंस कॉम्पीटिशन करते दिखाई देते हैं।

मलाइका को लेकर जॉर्जिया ने की बात

मलाइका को लेकर जॉर्जिया ने की बात

मलाइका और अरबाज जहां कई बार एक दूसरे के साथ अपने तलाक पर खुलकर बात कर चुके हैं तो वहीं अब जॉर्जिया ने पहली बार मलाइका के साथ अपने रिलेशन को लेकर बात की है। यूं तो अभी तक जॉर्जिया और मलाइका को कभी भी एक दूसरे के साथ नहीं देखा गया है लेकिन जॉर्जिया मलाइका की पर्सनैलिटी से काफी प्रभावित दिखाई देती हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद जॉर्जिया ने कहा है।

जॉर्जिया ने बताया कैसे हैं मलाइका संग रिश्ते?

जॉर्जिया ने बताया कैसे हैं मलाइका संग रिश्ते?

तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने तो अपने बीच से नफरत की दीवार हटा दी है और एक दूसरे के बारे में पब्लिक प्लेस पर पॉजिटिव बातें करते नजर आते हैं। मगर मलाइका के रिश्ते एक्टर की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ कैसे हैं, यह शायद कोई नहीं जानता होगा। अब हाल ही में खुद जॉर्जिया ने एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका का जिक्र किया और बताया कि वह कई बार उनसे मिली हैं।

जॉर्जिया ने कही ये बात

जॉर्जिया ने कही ये बात

उन्होंने कहा, 'मैं हकीकत में उन्हें पसंद करती हूं और मैं उनके सफर की बहुत सराहना करती हूं। उन्होंने भी मूल रूप से जीरो से हर चीज की शुरुआत की थी। वह एक मॉडल थीं तो धीरे-धीरे वह वहां पहुंच गईं जहां उन्हें पहुंचना था। मेरे लिए, वह निश्चित रूप से एक ऐसी शख्स हैं, जिसकी मैं प्रशंसा करती हूं'।

4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं अरबाज जॉर्जिया

4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं अरबाज जॉर्जिया

अरबाज और जॉर्जिया पॉपुलर कपल हैं। दोनों साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अक्सर अपने एज गैप की वजह से ट्रोल भी होते हैं। बता दें कि, दोनों के बीच 22 साल का फासला है, जिसे लेकर अरबाज खान ने एक बार कहा था, 'हमारे बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है, लेकिन हम दोनों में से किसी ने भी इस अंतर को महसूस नहीं किया। मैं कभी-कभी उससे पूछता हूं, 'सच में ऐसा है?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X