Arbaaz-Sshura की 4 दिन की बेटी 'Sipaara Khan' की फोटो आई सामने ? मासूम चेहरे पर टिक जाएंगी नजरें...

Fact Check News: अरबाज खान और शूरा खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खास चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि इसी महीने की 5 तारीख को शूरा खान ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी होने की खुशी में घर परिवार वाले काफी खुश नजर आए। बीते दिन अरबाज खान अपनी बेटी को लेकर घर पहुंचे और घर परिवार वालों ने धूमधाम से नन्ही परी का स्वागत किया था। बीते दिन ही बेटी का नामकरण संस्कार भी हुआ था। दोनों ने मिलकर अपनी बेटी का नाम 'Sipaara Khan' रखा था।
अरबाज शूरा की बेटी की झलक आई सामने
अरबाज और शूरा की बेटी जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। ऐसे में उनकी नन्ही परी की एक झलक देखने को मिली। जी हां, सोशल मीडिया पर अरबाज शूरा की एक झलक देखने को मिल रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अरबाज खान के हाथ में बेटी है। जो सफेद रंग के कपड़ों में लिपटी है। बिटिया की प्यारी सी मुस्कान छोटी-छोटी आंखें मासूम चेहरा देख लोगों की निगाहें बच्ची पर से हट नहीं रही हैं। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से बेटी की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह कितनी ज्यादा क्यूट है बच्ची। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- लगाता है बच्ची अरबाज पर गई है।
क्या है इस तस्वीर की सच्चाई
इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही बच्ची की तस्वीर जिसे अरबाज और शूरा का बताया जा रहा है। दरअसल यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है। फोटो भले ही रियल ना हो, लेकिन इस तस्वीर को देख लोगों ने अंदाजा लगा लिया है कि दोनों की बेटी कुछ-कुछ ऐसी ही दिखती होगी।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार की AI फोटो और वीडियो का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications











