Arbaaz Khan 20 साल बाद बने दोबारा पिता, बेटी का नाम रखा सिपारा खान, मतलब जानकर गद-गद हो जाएगा मन!

Arbaaz Khan Sshura Khan Baby Name Sipaara Khan

Arbaaz Khan Sshura Khan Baby Name Sipaara Khan meaning: एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान और उनकी पत्नी, मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान, रविवार को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने। बुधवार को दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का नाम बताया- सिपारा खान (Sipaara Khan)।

सिपारा नाम का मतलब क्या है?

सिपारा नाम का बेहद खूबसूरत मतलब हैं। अरबी भाषा में इसका मतलब है- 'खूबसूरत और शालीन महिला', जो सुंदरता और गरिमा को दर्शाता है। फारसी में इसका मतलब है- 'फूल', जो नेचर और कला में सुंदरता से जुड़ा होता है। इस तरह इस नाम का मतलब सुंदरता, अट्रैक्शन और शालीनता है।

अस्पताल से घर लौटे अरबाज और शूरा

बुधवार को अरबाज खान को अपनी नवजात बेटी को गोद में लिए अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। उन्होंने फोटोग्राफर्स को देखकर मुस्कुराते हुए कार की ओर कदम बढ़ाया। शूरा खान को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब परिवार अपनी बेटी के साथ घर में खुशियों भरे पल बिता रहा है।

शूरा को 4 अक्टूबर को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह कुछ दिन पहले हुए उनके बेबी शॉवर के बाद हुआ था, जिसमें करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। इस मौके पर सलमान खान और अरहान खान भी मौजूद थे।

एक सूत्र ने बताया- 'मां और बच्ची दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह पूरे परिवार के लिए इमोशनल पल है और सभी बहुत खुश हैं।'

अरबाज और शूरा की शादी

अरबाज और शूरा ने 24 दिसंबर 2023 को शादी की थी। यह शादी मुंबई में अर्पिता खान शर्मा के घर हुआ था। शादी के बाद अरबाज ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'अपनों की मौजूदगी में, हम आज से एक नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाओं की उम्मीद है।'

20 साल बाद दोबारा पिता बने अरबाज

अरबाज खान अब 20 साल बाद फिर से पिता बने हैं। इससे पहले अरबाज की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। अपनी पहली शादी से वो बेटे अरहान खान (22 साल) के पिता बने और अब वो बेटी सिपारा के पिता बने हैं।

More from Filmibeat

Read more about: arbaaz khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X