शूरा-अरबाज ने घर आते ही किया बेटी का नामकरण संस्कार, नाम सुनते ही खुश हुए सलमान खान

Arbaaz khan Sshura khan

Arbaaz khan Sshura khan Daughter Name: अरबाज खान और शूरा खान के घर आंगन में खुशियां ही खुशियां आई हैं। क्योंकि शूरा खान ने 5 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया था और आज 8 अक्टूबर को परिवार शूरा और बच्ची को लेकर घर आ गए। और घर आते ही शूरा और अरबाज ने बेटी का नाम करण संस्कार ही कर दिया है। सभी फैन्स यह जानना चाहते हैं कि कपल ने बेटी का क्या नाम रखा है। तो चलिए अब इंतजार किस बात का जानते हैं कपल ने क्या रखा अपनी नन्ही परी का नाम।

क्या रखा शूरा ने बेटी का नाम

हाल ही में शूरा खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके बेटी हुई है इसी के साथ ही उन्होंने बेटी के नाम का खुलासा किया। शूरा बताती हैं कि उन्होंने नन्ही परी का नाम 'Sipaara Khan' रखा है। बता दें की शूरा की इस पोस्ट पर सितारों और फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। सबसे पहले राशा थडानी, जन्नत जुबैर, सबा इब्राहिम समेत तमाम सितारों ने बधाइयां दीं।

22 साल छोटी मेकअप आर्टिस्ट से की थी शादी


अरबाज खान से 22 साल छोटी शूरा खान ने साल 2023 में एक्टर और प्रोड्यूसर से शादी रचाई थी। दोनों की शादी को अभी दो साल भी पूरे नहीं हुए हैं इससे पहले ही दोनों ने गुड न्यूज दे दी। आपको बता दें कि अरबाज खान का पहले से ही एक 22 साल का बेटा है जिसका नाम अरहान खान है। अरहान भी अपनी नन्ही बहन से मिलने के लिए अस्पताल गए थे। बताते चलें कि अरहान मलाइका और अरबाज का बेटा है। मलाइका और अरबाज का तलाक साल 2017 में हुआ था। और तब से ही अरहान अपनी मां के साथ रह रहे थे, लेकिन हर एक फैमिली फंक्शन और खास मौकों पर अरहान अपने पिता और चाचा के साथ खड़े नजर आते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: arbaaz khan sshura khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X