Arbaaz Khan ने दिखाई अपनी न्यूबॉर्न बेबी की झलक, गोद में अपनी शहजादी को उठाए नजर आए एक्टर

Arbaaz Khan

Arbaaz Khan spotted with newborn baby girl: एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं उनकी पत्नी शूरा ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। अब अरबाज खान अपनी लाडली को लेकर नजर आए और ये वीडियो सामने आते ही फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई है।

बेटी को गोद में लिए नजर आए अरबाज

बुधवार को अरबाज को अपनी नवजात बेटी को गोद में लिए अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया, जब वह उसे घर ले जा रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अरबाज काले रंग की शर्ट में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी बेटी को कपड़े में लपेटे हुए गोद में लिया हुआ था और कार की ओर जा रहे थे। कार में बैठते समय उन्होंने बाहर मौजूद पैपराजी को मुस्कुराकर देखा। हालांकि, इस दौरान शूरा उनके साथ नहीं दिखीं।

4 अक्टूबर को दिया बेटी को जन्म

अरबाज और शूरा ने अपना पहला बच्चा मुंबई में वेलकम किया। शूरा को 4 अक्टूबर, गुरुवार को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे कुछ दिन पहले ही परिवार ने एक इंटिमेट बेबी शॉवर का आयोजन किया था, जिसमें सलमान खान, अरहान खान और करीबी दोस्तों व रिश्तेदारों ने हिस्सा लिया था। एक सूत्र के मुताबिक, 'मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यह पूरे परिवार के लिए भावनात्मक पल है और सभी बेहद खुश हैं।'

दो दशक के बाद बने पिता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरबाज करीब दो दशक बाद पिता बने हैं। इससे पहले वह अपने बेटे अरहान खान (22 साल) के पिता हैं, जो उनकी पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुए थे। अब तक अरबाज और शूरा ने अपनी बेटी के जन्म का ऑफिशियल ऐलान सोशल मीडिया पर नहीं किया है।

2023 में की थी शादी

अरबाज और शूरा ने 24 दिसंबर 2023 को मुंबई में अरबाज की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर शादी की थी। शादी के बाद अरबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- 'अपनों की मौजूदगी में, मैं और मेरा जीवनसाथी आज से एक नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं। हमें आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है।'

बता दें, अरबाज की पहले शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, जिनसे उन्होंने 2016 में अलगाव और 2017 में तलाक ले लिया था।

More from Filmibeat

Read more about: arbaaz khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X