..................... arbaaz khan spotted with gergia andriani at bandra - Hindi Filmibeat

अरबाज खान देर रात गर्लफ्रेंड के साथ हुए स्पॉट, कैमरा देखकर नहीं रोक पाए मुस्कान

अरबाज खान की बात करें तो इस समय वो अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में चल रहे है और कई जगह साथ साथ स्पॉट किए जाते है। हाल ही में अरबाज खान को देर रात अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए गए है। आपको बता दें कि दोनो काफी देर रात साथ साथ नजर आए और कैमरा को देखकर काफी ज्यादा मुस्कुरा रहे थे। दोनो एक साथ काफी ज्यादा समय बिता रहे है और इस बार उनको मुंबई के पॉलीहिल इलाके के ओर कैफे में स्पॉट किया गया है। एक बात को तय है कि अरबाज खान अपना रिलेशन छिपा नहीं रहे है और ना इस बारे में कोई बयान दे रहे है।

इसके पहले भी उनकी गर्लफ्रेंड की कई फोटो वायरल हुई है जो कि काफी ज्यादा छाई रही है। अब जॉर्जिया एंड्रियानी के आने के बाद लग रहा है कि सलमान खान के भाई अरबाज एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध सकते है।

arbaaz khan, अरबाज खान

बता दें कि इस बात को लेकर फिलहाल अरबाज खान की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि उनकी शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी और ये शादी काफी लंबी चली थी।

इन दोनो को देखकर कोई सोच भी नहीं सकता था कि दोनो एक दिन अलग हो जाएंगे। हालांकि आज भी कभी कभी दोनो की मुलाकात कहीं ना कहीं हो ही जाती है और काफी अच्छी तरह से एक दूसरे से मिलते है।

जॉर्जिया एंड्रियानी की एक खास बात है कि वो मीडिया को देखकर अपने आपको छिपाने कोशिश नही करती है बल्कि सामने आकर मुस्कुरा पोज देती है।

फिलहाल अरबाज खान उनको डेट कर रहे है और ये रिश्ता कब शादी में बदलता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X