..................... Arbaaz Khan speaks on divorce with Malaika arora and Arjun Kapoor - Hindi Filmibeat

मलाइका- अर्जुन कपूर के रिश्ते पर बोल पड़े अरबाज खान कहा, हमारा रिश्ता नहीं चला तो

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा तलाक के बाद अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मलाइका अरोड़ा जहां अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं तो वहीं अरबाज खान इटैलियन मॅाडल जॅार्जिया एंड्रियानी को डेट कर रही हैं। अरबाज ने काफी समय पहले जॅार्जियां के साथ अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया।

वहीं मलाइका ने हाल ही में इस बात का इसरार किया कि वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है। दोनों अपनी लव लाइफ के साथ बेटे के लिए माता-पिता की भूमिका भी निभा रहे हैं। अरबाज ने एक इंटरव्यू में इस संबंंध में बात की है। अरबाज ने कहा कि उनका और मलाइका रिश्ता आदर से भरा है।

Malaika arora ,Arjun Kapoor,Arbaaz Khan,

अरबाज ने आगे कहा कि हम कई सालों तक साथ थे, साथ में हमारी कई अच्छी यादें हैं। हमारा एक बच्चा भी है। इस वजह से हम एक दूसरे की इज्जत करते हैं। हमारा रिश्ता नहीं चला इस वजह से हम अलग हो गए। अरबाज ने आगे ये भी कहा कि हम अलग हो गए। इसका मतलब ये नहीं कि हम एक दूसरे से नफरत करते हैं।

हम दोनों मैच्योर हैं। एक दूसरे का सम्मान करते हैं। अरबाज ने ये भी बताया कि एक वक्त ऐसा था, जब वह परेशान रहा करते थे। लेकिन अब सब ठीक है। अरबाज का मानना है कि आपको पुरानी बातें भुलनी पड़ती हैं और सामने वाले को माफ करना पड़ता है।

बुरी यादों से मन में कड़वाहट रखनी पड़ती है। बेटे के बारे में अरबाज ने कहा कि अरहान ने जिस तरह इसको हैंडल किया है उसकी तारीफ करनी होगी। उसकी आदतें अच्छी हैं दोस्त अच्छे हैं। वैसे आपको बता दें कि अरबाज और मलाइका के बीच आज भी गहरा रिश्ता है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X