Malaika Arora से तलाक पर बोले Arbaaz Khan, बेटे की वजह से आज भी करना पड़ता है ये काम?

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का रिश्ता खत्म हुए काफी समय हो गया है लेकिन एक वक्त था जब उनको इंडस्ट्री के सबसे शानदार कपल्स में से गिना जाता था। अक्सर कहा जाता था कि दोनों साथ में कमाल के लगते हैं। अक्सर देखा जाता है कि अलग होने के बाद भी अपने बेटे के लिए अरबाज मलाइका साथ में नजर आते रहते हैं। लेकिन इसकी वजह से कई बार मलाइका अरोड़ा बुरी तरह से ट्रोल भी कर दी जाती हैं।
अभिनेता ने अपनी पूर्व पत्नी के साथ अपने संबंधों पर नेटिज़न्स से प्यार और नफरत पाने के बारे में बात की। इस दौरान अरबाज खान ईटाइम्स से बात कर रहे थे। उन्होने तलाकशुदा जोड़ों के बारे में बात की जो अपने मतभेदों को भुलाकर अपने बच्चों की खातिर एक साथ आते हैं।
उन्होंने खुलासा किया कि वे दोनों अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं, हालांकि वे अरहान के लिए हमेशा एक साथ वापस आते हैं और यह "हमारी जिम्मेदारी है कि हम उसकी देखभाल करें।"
इसके अलावा अरबाज खान ने कहा कि, 'अरहान का बर्थडे होता है तो हम दोनों एत साथ सेलिब्रेट करते हैं। मैं अपने बेटे के काम, उसके करियर या उसकी जिम्मेदारियों और जरूरतों के बारे में मलाइका से लगातार बात करता रहता हूं। मैं लगातार उनके संपर्क में हूं। और क्यों नहीं?
अगर मैं अपनी पूर्व पत्नी से यूनिवर्सिटी में अपने बेटे की जरूरतों पर नजर रखने के लिए उसके जीवन के बारे में बात करूं तो किसी को आश्चर्य क्यों होना चाहिए। अगर उसका फोन व्यस्त है, तो मैं जिस अगले व्यक्ति को फोन करूंगा, वह उसकी मां, मेरी पूर्व पत्नी हैं।'' अरबाज खान का ये पूरा बयान खबरों का हिस्सा है और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications