अरबाज खान की प्रेग्नेंट वाइफ से टकराई मलाइका? शूरा खान का इतना बड़ा बेबी बंप देख ऐसा था मलाइका का रिेएक्शन!

Arbaaz Khan Shura Khan Pregnancy Announcement: फिल्म मेकर अरबाज खान के घर एक बार फिर से खुशियां दस्तक देने वाली हैं। जहां अभी तक अरबाज खान और शूरा ने अभी तक प्रेग्नेंसी पर चुप्पी ही साधे हुई थी वहीं अब शूरा का बेबी बंप जब साफ दिखाई देने लगा है तो अरबाज खान और शूरा ने खुलकर पैपराजी को पोज दिया और बधाईयां स्वीकार करते हुए प्रेग्नेंसी को ऑफिशियल कर दिया है।
गॉसिप गलियारा हुआ गर्म
बुधवार देर रात अरबाज खान-शूरा खान और मलाइका अरोड़ा के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो अलग अलग है लेकिन लोगों को लग रहा है कि जैसे अरबाज, शूरा और मलाइका किसी इवेंट में एक छत के नीचे पहुंचे थे। इसके साथ ही मलाइका के वीडियो को गॉसिप करने वाले लोग उनके रिएक्शन से जोड़ रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
अरबाज-शूरा और मलाइका को किया स्पॉट
अरबाज-शूरा और मलाइका किसी एक इवेंट में नहीं बल्कि अलग अलग स्पॉट हुए हैं। अरबाज खान और शूरा जहां डिनर डेट पर स्पॉट हुए तो वहीं मलाइका अरोड़ा एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं।
अरबाज खान-शूरा खान का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अरबाज खान को अपनी पत्नी के साथ किसी होटल से निकलते हुए देखा गया। इस दौरान दोनों ने फोटो खिंचाने के लिए पोज दिए। उसी दौरान एक पैपराजी ने अभिनेता को बधाई दी, जिसके जवाब में एक्टर ने अपनी पत्नी को देखते हुए धन्यवाद कहा। इस वीडियो में शूरा खान को फ्लोरल फ्रॉक पहने देखा जा सकता है, वहीं अरबाज खान मैरून कलर की शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट पहने दिख रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा का वीडियो
मलाइका अरोड़ा नेचर, पेड़-पैधो से जुड़े एक इवेंट का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका का नेचर प्रिंट सूट में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थी। मलाइका ने अपने इस एथनिक लुक को खुले वेवी बालों और न्यूड मेक अप के साथ पूरा किया था। मलाइका का ये हसीन लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











