23 साल छोटी पत्नी शूरा की प्रेग्नेंसी जानकर अरबाज खान को हुई ये परेशानी, दादा बनने की उम्र में बनेंगे पापा

Arbaaz Khan Shura Khan Pregnant: फिल्मेकर और एक्टर अरबाज खान ने 57 साल की उम्र में दूसरी बार पापा बनने की गुड न्यूज़ से हर किसी को सरप्राइज कर दिया है। पिछले काफी दिनों से शूरा की प्रेग्नेंसी और बेबी बंप स्पॉट करने का सिलसिला बदस्तूर जारी थी। वहीं बधाईयां स्वीकार करने के बाद अब अरबाज खान ने अब सोशल मीडिया पर भी शूरा की प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है।
अरबाज खान ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शूरा खान की प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की है। अरबाज खान पहले से 22 साल के बेटे अरहान खान के पिता हैं। पहली वाइफ मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के कई साल बाद अरबाज ने 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी रचाई थी। शूरा खान की उम्र में अरबाज खान से 23 साल छोटी है।
हली बार इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए अरबाज ने कहा कि 'हां, ऐसा है। मैं इस खबर से मना नहीं कर रहा हूं। ये कुछ ऐसी चीज है, जो बाहर आ चुकी है। इसके बारे में मेरी फैमिली को पता है। लोगों को पता है। ये काफी स्पष्ट भी है।'
अरबाज खान ने आगे कहा कि उनकी और शूरा खान की लाइफ में बहुत ही रोमांचक समय आया है। दोनों ही काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। एक्टर ने कहा कि 'मैं और शूरा अपनी लाइफ में इस नई जिंदगी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पिता बनने को लेकर नर्वस हैं? इस पर एक्टर ने कहा कि 'हर किसी के साथ ऐसा होता है। कोई भी इंसान ऐसा फील कर सकता है।'
उन्होंने आगे कहा कि 'मैं भी कुछ वक्त के बाद पिता बनने वाला हूं। ये मेरे लिए एक नई फीलिंग है। मैं एक्साइटेड हूं। खुश हूं और आगे की ओर देख रहा हूं। ये मुझे नई जिम्मेदारी का एहसास करवा रहा है। मुझे ये पसंद है।'
गौरतलब है कि शूरा खान की प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले काफी वक्त से गॉसिप गलियारों में चर्चा चल रही थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अरबाज खान जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। हालांकि इन खबरों पर अरबाज और शूरा ने चुप्पी साध रखी थी। अब फाइनली अरबाज खान ने इस गुड न्यूज को कंफर्म कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











