अरबाज Pinch 2 प्रोमो: सलमान खान - मेरा घर अय्याशी का अड्डा? अनन्या बोलीं- स्ट्रगलिंग दीदी बुलाते हैं

पिंच 2 के साथ एक बार फिर से अरबाज खान अपने टॅाक शो के साथ वापसी कर रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान सोशल मीडिया पर स्टार्स को ट्रोल करने का जो सिलसिला जारी है उसे लेकर नए प्रोमो में कई सारे सवाल के जवाब स्टार्स की तरफ से मिले हैं।

अरबाज खान के इस शो की पहली झलक में सलमान खान, अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी, फराह खान, अनिल कपूर, टाइगर श्रॅाफ, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना के साथ फरहान अख्तर ट्रोलिंग को लेकर अपनी राय रखते हैं। इस शो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आता है जब स्टार्स खुद ट्रोल किए गए पोस्ट को पढ़ते हैं। इस बार इन सभी स्टार्स ने ट्रोल को लेकर स्टार्स पर होने वाले असर का भी जिक्र बेबाक तरीके से दिया है।

Arbaaz Khan, Salman Khan

साथ ही कई मामले में सफाई देते हुए भी नजर आए हैं। अनन्या पांडे ने बोला है कि उन्हें संघर्ष करने वाली दीदी ना बुलाया जाए। वहीं आयुष्मान खुराना कहते हैं कि वो अब सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं। टाइगर श्रॅाफ ने अपने लुक के साथ फीमेल वाली बात पर भी खुद की राय जाहिर की है। सलमान खान ये बताते हुए दिख रहे हैं कि ट्रोलर को पहले खुद को देखना चाहिए कि वो खुद क्या कर रहे है।

कुल मिलाकर इस बार पिंच 2 के साथ अरबाज खान पहले सीजन से अधिक बोल्ड और बेबाक टॅाक शो लेकर आ रहे हैं। जिसकी पहली झलक के बाद से ही इसकी चर्चा शुरू हो गई है। यहां पर ट्रोलिंग से स्टार्स को होने वाले निजी परेशानी पर भी पिंच 2 इस बार रोशनी डालता हुआ दिखाई देगा। नीचे देखिए प्रोमो

सलमान खान- अय्याशी का अड्डा कैसे लगा?

सलमान खान- अय्याशी का अड्डा कैसे लगा?

अरबाज खान इस प्रोमो की झलक में सलमान खान से बात करते हुए दिखते हैं। अरबाज खान ट्रोल का कमेंट सलमान खान के लिए पढ़ते हुए कहते हैं कि जनता का भगवान मत बनो। इस पर सलमान खान सादगी से जवाब देते हुए कहते हैं कि सही बात है, एक ही भगवान है औ वो मैं नहीं हूं। दूसरे कमेंट्स को सुनने के बाद सलमान खान रिएक्शन देते हुए कहते हैं कि मेरे पोस्ट के अंदर ऐसा क्या देख लिया, जो कि हमारा घर है। उनको अय्याशी का अड्डा कैसे लग रहा है?

फराह खान ने नेपोटिज्म पर बोलीं

फराह खान ने नेपोटिज्म पर बोलीं

फराह खान यहां पर कोरोना में सबसे अधिक सोशल मीडिया पर चर्चा में आने वाले शब्द नेपोटिज्म के सवाल पर कहती हैं कि आप बोलते हैं नेपोटिज्म है, लेकिन आपको देखनी है शाहरुख की बेटी और करीना के बेटे की फोटो। फराह खान अपने लिए ट्रोल कमेंट पढ़ते हुए कहती हैं कि ये इतनी मोटी है इसके बच्चे इतने पतले कैसे?

अनन्या पांडे ने बोला- स्ट्रगलिंग दीदी क्यों बुलाते हैं?

अनन्या पांडे ने बोला- स्ट्रगलिंग दीदी क्यों बुलाते हैं?

अनन्या पांडे भी इस प्रोमो में अपने लिए ट्रोल किए गए सभी सवाल पढ़ती है। जहां उनकी एक्टिंग और बोलने के तरीके पर सवाल किया गया है। अनन्या पांडे कहती हैं कि मुझे स्ट्रगलिंग दीदी क्यों बुलाते हैं? कियारा आडवाणी बोलती हैं कि मुझे फोटो ना देने पर ऐसा बोला जाता है।

टाइगर श्रॅाफ ने बोला मुझ पर बेटी होने का कमेंट

टाइगर श्रॅाफ ने बोला मुझ पर बेटी होने का कमेंट

टाइगर श्रॅाफ बताते हैं कि उन्हें किसी ने ट्रोल करते हुए कहा था कि ये जैकी श्रॅाफ का बेटा है या बेटी। टाइगर कहते हैं कि सोशल मीडिया नाखून की तरह है। आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कायरा आडवाणी भी अपने खिलाफ ट्रोल के कमेंट्स पढ़ते हुए चौंकने वाले जवाब देते हुए दिखाई देते हैं। आयुष्मान तो ये भी कहते हैं कि मैंने काफी दिन से कोई पोस्ट ही नहीं किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X