सलमान खान दिखावे वाली एक्टिंग में माहिर, दबंग खान का करारा जवाब- बहुत बड़ा गुर्दा चाहिए Video
अरबाज खान के शो पिंच 2 के पहले एपिसोड की पहली झलक सामने आयी है। अपने भाई अरबाज खान के शो का धमाकेदार आगाज करते हुए सलमान खान नजर आयेंगे।शो के पहले एपिसोड को देखकर साफ पता चलता है कि यहां पर सलमान खान हर सवाल का बेबाक जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
सलमान खान ने अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर भी कई राज खोल दिए हैं।अरबाज खान ने पहले एपिसोड का प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अरबाज खान को सलमान ने बड़े भईया बोला है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर कहा कि वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जब भी कोई पोस्ट शेयर करते हैं तो उसके बाद लाइक और कमेंट नहीं देखते हैं।

अरबाज खान ने सलमान के लिए यूजर्स और ट्रोल करने वालों के कमेंट भी पढ़ते हैं जिस पर सलमान खान अपने ही अंदाज में जवाब देते हैं। सलमान खान के लिए एक कमेंट ये आया कि सलमान खान हमारे पैसे लेकर सेटल हो गए हैं। हमारे पैसे वापस करो। सलमान अपना जवाब देते हुए कहते हैं कि पैसे नहीं चुराए, शायद दिल चुराए होंगे। एक यूजर ने सलमान के लिए लिखा है कि सलमान दिखावे की एक्टिंग में माहिर हैं।
इस पर सलमान बोलते हैं कि ठीक है, आप भी कर लो। दिखावे वाली एक्टिंग में भी न एक बहुत बड़ा सीना और बहुत बड़ा गुर्दा चाहिए होता है। सलमान खान ने यहां पर खुद के परिवार और घर पर लोगों के कमेंट को लेकर भी कई सारी बातें की हैं।अरबाज खान के इस शो में सलमान खान के बाद अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी, फराह खान, अनिल कपूर, टाइगर श्रॅाफ, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना के साथ फरहान अख्तर भी ट्रोलर की बोलती बंद करते हुए दिखाई देंगे। पिंच 2 का सीन 2 क्यू टीवी पर 21 जुलाई से शुरू हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications