Flashback..अरबाज खान ने शेयर की सलमान और सोहेल के साथ तस्वीर..शानदार

By Shweta

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे गुड लुकिंग एक्टर हैं इसमें कोई शक नहीं है। 52 साल की उम्र में भी उनके गुड लुक्स और क्यूट सी स्माइल के सामने अच्छे-अच्छे एक्टर भी नहीं टिकते।लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि सिर्फ सलमान खान नहीं बल्कि उनके दोनों छोटे भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी कुछ कम स्मार्ट नहीं है।

सलमान खान की जान उनके परिवार में बसती है। उनका परिवार ही उनकी प्राथमिकता है। आज अरबाज खान ने एक तस्वीर शेयर की जो पुरानी है लेकिन बहुत ही प्यारी है। इस तस्वीर में सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान एक साथ नजर आ रहे हैं।

arbaaz-khan-shares-flashback-pic-with-salman-khan-and-sohail-khan

इसे अगर पिक्चर परफेक्ट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। तीनों ही साथ में हमेशा की तरह बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। पहले भी हमेशा कई बार तीनों ही बचपन की और अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।फैन्स के लिए भला इससे अच्छा ट्रीट क्या हो सकता है।

अगर फिल्मों की बात करें तो फिलहाल सलमान खान की टाइगर जिंदा है 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है और फिल्म लोगों को काफी पसंद आई। अब सलमान खान अपनी अगली फिल्म रेस 3 की शूटिंग लग गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X