56 साल के अरबाज खान का दूसरा निकाह, हिजाब पहने पहुंची दुल्हनिया तो नाच-नाचकर दूल्हे राजा ने तोड़ दिया फ्लोर

Arbaaz Khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। 56 साल के अरबाज की दुल्हन मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान बनने जा रही हैं। दोनों की इंटीमेंट निकाह सेरेमनी अरबाज की बहन अर्पिता खान के घर पर जारी है।
देर शाम रवीना टंडन ने पार्टी के अंदर से पहला वीडियो शेयर किया। इसमें वो अरबाज खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए रवीना ने लिखा, 'मुबारक, मुबारक, मुबारक.. माय डार्लिंग शुरा खान और अरबाज खान। दोनों के लिए बहुत खुश हूं। अभी तो पार्टी शुरू हुई है। मिसेज और मिस्टर शुरा अरबाज खान।' बता दें कि अरबाज की दुल्हन शुरा, रवीना की ही मेकअप आर्टिस्ट हैं।
इस शादी में सिर्फ अरबाज के करीबी और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। अरबाज के अलावा उनके पैरेंट्स सलीम और सलमा खान, हेलेन, भाई सलमान और सोहेल खान, बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और यूलिया वंतूर के अलावा एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित भी अर्पिता के घर पहुंचे। सुनने में आया है कि सिंगर हर्षदीप कौर भी इस निकाह में परफॉर्म कर रही हैं।
शुरा खान को वेन्यू पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अरबाज खान की होने वाली दुल्हनिया हिजाब पहने दिखाई दीं।अब हर किसी को अरबाज और शुरा के निकाह की तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
इससे पहले अरबाज शनिवार शाम को मुंबई पुलिस के कार्यक्रम उमंग में शामिल हुए थे। इवेंट में जब एक्टर पैपराजी को पोज दे रहे थे तब पैप्स ने उनसे मजाक करते हुए शादी पर सवाल करते हुए पूछा था कि सर कल किधर आना है? इतना सुनकर अरबाज शर्मा गए थे। उन्होंने पैपराजी को चुप रहने का इशारा किया था।
शुरा बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। अरबाज से उनकी मुलाकात अपकमिंग फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई है। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे और जल्द शादी करना चाहते थे।


Click it and Unblock the Notifications