Just IN: "हमने दबंग 3 के लिए किसी डाइरेक्टर से बात नहीं की है.. सब झूठ है"
अरबाज खान ने सबीर खान दबंग 3 डायरेक्ट करने वाले हैं इन खबरों का खंडन किया है।
आज ही ये खबर आई थी कि सब्बीर खान दबंग 3 के डायरेक्टर होंगे और वही इसी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। इसके पहले खबर आई थी कि प्रभुदेवा इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। कुछ ही देर बाद अरबाज खान ने एक ट्विट कर पूरी खबर पर बात साफ कर दी।
अरबाज खान ने ट्विट कर कहा कि सब्बीर खान इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं और दबंग 3 से जुड़ी ये खबर झूठी है। अरबाज खान द्वार इस मामले पर ट्विट किए जाने के बाद ये तो साफ हो गया है कि दबंग 3 को सब्बीर खान डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं।पढ़िए क्या कहा अरबाज खान ने।

इस पर कुछ ही देर के बाद खुद सब्बीर खान ने ट्विट कर पूरी सफाई दी और कहा कि उन्हें दबंग 3 के लिए कभी भी नहीं अप्रोच किया गया। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे।देखिए क्या कहा सब्बीर खान ने।
दंबग 3 के बनने और रिलीज होने में अभी काफी समय है लेकिन आपको बता दें कि फिलहाल सलमान खान टाइगर जिंदा है की शूटिंग मे ंव्यस्त हैं और फिल्म का क्रेज अभी से दर्शकों के सामने है। फिल्म के बारे में जानकर आप भी बोलेंगे कि फिल्म बिल्कुल दबंग सलमान खान के स्टाइल की है।


Click it and Unblock the Notifications












