मलाईका अरोड़ा की शादी पर अरबाज़ खान का पहला रिएक्शन सुनकर आप भी लोटपोट हो जाएंगे
अरबाज़ खान और मलाईका अरोड़ा, दोनों ही तलाक के बाद अपनी अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन लोग अब तक आगे नहीं बढ़ पाए हैं। यही कारण था कि एक इंटरव्यू के दौरान, एक रिपोर्टर ने बिना कुछ सोचे समझे अरबाज़ खान से अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा की शादी के बारे में पूछ डाला।
अरबाज़ ने सवाल सुना और कहा - "पाजी बहुत इंटेलिजेंट सवाल पूछा है आपने। बहुत मेहनत की होगी। पूरी रात आप बैठे होंगे इसके ऊपर। पाजी आपके सवाल का जवाब देना है मुझे। लेकिन आपने इतना टाइम लिया है सोचने के लिए तो मुझे भी थोड़ा टाइम दो। कल बताऊं तो चलेगा?" इतना कहते हुए अरबाज़ लोटपोट होकर हंस दिए।
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा के 19 अप्रैल को चर्च में शादी की अफवाहें तेज़ी से उड़ रही हैं। जहां मलाईका ने इसे केवल अफवाह बताया है वहीं बोनी कपूर भी इस खबर को सुनकर काफी भड़क गए। हालांकि, सूत्रों की मानें तो दोनों, 19 अप्रैल को सादे से समारोह में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
इस शादी का हिंट करण जौहर से लेकर करीना कपूर तक दे चुके हैं। मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन हाल ही में दोनों अपने इस रिलेशनशिप को लेकर सबके सामने आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











