निकाह के 5 दिन पहले इस तरह से Arbaaz Khan ने किया Sshura Khan को प्रपोज, सामने आया पर्सनल वीडियो

Arbaaz Khan proposed to Sshura Khan: सलमान खान के बड़े भाई अरबाज खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार खबरों में बने हुई हैं। सोशल मीडिया पर अरबाज के फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अरबाज की पत्नी ने एक प्रपोजल वीडियो शेयर किया है जो कि चर्चा में आ गया है।
अरबाज खान का प्रपोजल वीडियो-
अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ 24 दिसंबर 2023 को प्राइवेट सेरेमनी में निकाह कर लिया था। निकाह से ठीक 5 दिन पहले ही अरबाज ने शूरा को प्रपोज किया था, जिसका वीडियो स्टार वाइफ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अरबाज ने कैसे अपनी पत्नी शूरा को शादी के लिए प्रपोज किया था। अरबाज ने घुटनों के बल बैठकर हाथ में फूलों का गुलदस्ता और डायमंड रिंग के साथ एक क्लब में शूरा को प्रपोज किया था।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रपोजल के वक्त अरबाज का पूरा परिवार भी इस दौरान था। बेटे अरहान खान अपने पिता को प्रपोज करता देख बेहद खुश नजर आए और उन्होंने दोनों के लिए चीयर्स भी किया। अर्पिता खान, आयुष शर्मा समेत बाकी परिवारवाले भी अरबाज और शूरा के लिए खुश दिखे।
अरबाज ने शूरा के साथ किया निकाह-
अभिनेता अरबाज खान ने पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक के 6 साल बाद दूसरी बार शादी की। अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ 24 दिसंबर 2023 को प्राइवेट सेरेमनी में निकाह कर लिया था। अरबाज खान ने अपनी बहन अर्पिता खान के घर पर शूरा खान के साथ निकाह किया था। इस बात की खबर किसी को नहीं थी। 24 दिसंबर को जब अर्पिता के घर पर मेहमानों का तांता लगा, तब अरबाज की शादी की जानकारी सामने आई।


Click it and Unblock the Notifications
