मलाइका से अलगाव की खबरों पर अरबाज़ खान ने तोड़ी चुप्पी..जानिए क्या कहा
मलाइका अरोड़ा से अलग होने की खबरों पर अरबाज़ खान ने की बात।
अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा खान ने पिछले साल अलग होने का फैसला लिया है। कई बार इन दोनों को तलाक के सिलसिले में अदालत के बाहर भी देखा गया है, लेकिन अभी तक इन दोनों में से किसी ने भी अपने अलगाव की खबरों पर बात नहीं की थी।

लेकिन अब अरबाज़ खान ने इस सिलसिले में बात की है। अरबाज़ ने कहा कि हम दोनों अलग हो रहे हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि हमें एक-दूसरे के साथ तालमेल की चिंता नहीं है। हमारा एक बेटा है, जिसके लिए हमें अलग होने के बाद भी आपस में ताल्लुक रखना पड़ेगा।
''सलमान खान के साथ ये फिल्म मेरी ड्रीम प्रोजेक्ट है....''
अरबाज़ ने कहा कि अलग होने का फैसला हम दोनों की आपसी सहमति से हुआ है। लेकिन हम दोनों ही अपने बच्चे के लिए पैरेंट होने की पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे। हम दोनों ही इतने मैच्योर हैं कि इस सिच्युएश को अच्छी तरह से हैंडल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











