'दबंग 3' का बड़ा खुलासा.. सलमान खान और धमाकेदार एक्शन.. CONFIRM
Recommended Video

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म दबंग 3 को लेकर फिर से सुर्खियां बनने लगी हैं। लेकिन इस बार फैंस के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में दबंग 3 के प्रोड्यूसर अरबाज़ खान ने फिल्म के निर्देशक को कंफर्म किया है। जी हां, जैसी की अफवाहें थी.. दबंग 3 को प्रभुदेवा ही डाइरेक्ट कर रहे हैं।
अक्षय कुमार के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म.. अजय देवगन ने कर दिया REJECT
अरबाज खान ने कहा कि, दबंग 3 को प्रभुदेवा डाइरेक्ट कर रहे हैं। वह बेहतरीन निर्देशक हैं। जहां जरूरत पड़ेगी.. वहां मैं भी इनपुट जरूर दूंगा। मैं प्रोड्यूसर हूं, इसका यह मतलब नहीं कि मुझे फिल्म के निर्देशन से कोई मतलब नहीं होगी।

साथ ही अरबाज खान ने कहा, हमने दबंग 3 की स्क्रिप्ट पर काम शुरु कर दिया है। लेकिन फिलहाल सलमान दूसरी फिल्मों में बिजी हैं.. तो अप्रैल 2018 से पहले फिल्म फ्लोर पर नहीं जाएगी। तब तक हम प्री- प्रोडक्शन की सारी तैयारियां पूरी कर लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











