अरबाज खान अगले साल कर सकते है गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से शादी ? पढ़िए खबर

अभिनेता और निर्देशक अरबाज खान एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है। अरबाज खान एक इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को काफी समय से डेट कर रहे है और कई जगह उनके साथ ही स्पॉट किए जाते है। खबर है अरबाज खान अपने रिश्ते को अब किसी ऊंचाई पर ले जाना चाहते है और इसके लिए तैयारी शुरु हो गई है। एक खबर के मुताबिक अरबाज खान और जॉर्जिया अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते है और इसके लिए दोनो परिवारों की सहमती हो चुकी है। अरबाज खान और जॉर्जिया की बॉंडिंग काफी ज्यादा अच्छी है और यही कारण है वो अगले साल शादी कर रहे है।

हाल ही में दोनो को गणेश महोत्सव के दौरान भी साथ देखा गया था और बड़ी बात तो ये थी इस मौको मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थी। मलाइका काफी ज्यादा रिलैक्श और खुश लग रही थी उनको इस बात से कोई चिंता नहीं थी कि वहां पर जॉर्जिया भी मौजूद थीं।

arbaaz khan, अरबाज खान

हालांकि इस बात को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं है लेकिन कोई आधिकारिक बयान इस पर सामने नहीं आया है। हालांकि अरबाज और जॉर्जिया काफी समय एक दूसरे के साथ बिता रहे है और अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट किए ही जाते है..

इसमें चौकाने वाली कोई बात नहीं होगी अगर दोनो अगले साल शादी के बंधन में बंध जाते हैं। जॉर्जिया एंड्रियानी की एक खास बात है कि वो मीडिया को देखकर अपने आपको छिपाने कोशिश नही करती है बल्कि सामने आकर मुस्कुरा पोज देती है। उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X