Arbaaz Khan रचाने जा रहे इस हसीना संग शादी, लोग हुए हैरान, बोले- ‘मैं ये निकाह नहीं मानता...’

अरबाज खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर एक्टर होने के साथ-साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर भी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने पहले मलाइका अरोड़ा से शादी रचाई और 18 साल के बाद में तलाक ले लिया। इसके बाद उन्होंने इटली की मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया। लेकिन उनके साथ भी बात नहीं बनी तो ब्रेकअप कर लिया। लेकिन अब ब्रेकअप के कुछ ही वक्त बाद अरबाज खान के जीवन में एक नई एंट्री हुई है। लेकिन अब उनके लिए अरबाज खान इतनी ज्यादा सीरियस हो चुके हैं कि वह शादी तक करने के प्लानिंग करने लगे हैं।
3 दिन बाद रचाएंगे शादी?
दरअसल आपको बता दें की न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार अरबाज खान बॉलीवुड की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों जल्दी ही शादी भी करने वाले हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अरबाज खान और शूरा एक दूसरे को लेकर काफी ज्यादा सीरियस है और जल्दी ही इस रिश्ते को एक अलग मुकाम देना चाहते हैं। दोनों की इस शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होने वाले हैं। खबरों के अनुसार दोनों 24 दिसंबर को शादी रचा लेंगे।
अरबाज़-शूरा की लव स्टोरी
अगर हम अरबाज खान और शूरा खान की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि दोनों अपनी आने वाली फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर मिले। इस फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाने वाला है। इस फिल्म में शूरा ने रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है। हालांकि आपको बता दें कि अभी तक इस पर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications