दूसरी शादी कब कर रहे हैं अरबाज़ - सुनते ही भड़क गए अरबाज़ खान
बॉलीवुड में जो दो लोग डेट कर रहे होते हैं, उन्हें साथ में देखते ही उनकी शादी करवाने की प्रथा अब आम हो चुकी है। हाल ही में अरबाज़ खान से भी ये सवाल पूछा गया। लेकिन जैसे ही एक मीडिया के बंदे ने अरबाज़ से ये सवाल पूछा, अरबाज़ भड़क गए।
अरबाज़ ने गुस्से में उससे पूछा कि मेरी शादी की तारीख तुम्हें किसने बताई - मेरे भाई ने, मेरे ड्राईवर ने, बेस्ट फ्रेंड ने, गर्लफ्रेंड ने? उन्होंने गुस्से में कहा कि मैं अपनी शादी के बारे में कोई बात नहीं करूंगा।

अरबाज़ ने आगे कहा कि अगर और जब भी मैं शादी करूंगा मैं उसे अनाउंस कर दूंगा। आप लोग अटकलें लगाना बंद कीजिए। ये बेहद निजी मामला है।
गौरतलब है कि अरबाज़ खान औऱ मलाईका अरोड़ा ने दो साल पहले, 11 मई 2017 को 17 साल की सफल शादी के तलाक ले लिया। हालांकि इस तलाक पर काफी समय तक दोनों ने अपनी चुप्पी साध रखी थी।


Click it and Unblock the Notifications











