Video- सलमान खान का नाम सुनते ही बुरी तरह भड़के अरबाज खान, बोले- उनका नाम लाना जरूरी है?

Arbaaz Khan Viral Video: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपने परिवार से बहुत करीब हैं। वे अपने भाइयों और परिवार के लोगों का हमेशा साथ देते हैं। सलमान के भाई अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) भी फिल्मों में एक्टिंग और डायरेक्शन करते हैं।
हाल ही में अरबाज़ खान एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां एक रिपोर्टर ने उनसे सलमान खान और उनके परिवार को लेकर सवाल पूछ लिया। यह बात अरबाज़ को पसंद नहीं आई और वे थोड़ा नाराज़ हो गए। उन्होंने रिपोर्टर से कहा कि, "ऐसे सवाल सलमान की फिल्म के इंटरव्यू में पूछना, यहां नहीं।" अरबाज़ ने आगे कहा, "मैं तुम्हें पहले से जानता हूँ, तुम्हें चैन नहीं पड़ता जब तक ऐसे सवाल नहीं पूछते।"
हालांकि इस दौरान अरबाज खान काफी मस्करे अंदाज में इस रिपोर्टर की चुटकी लेते दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायपल हो रहा है और नेटिजंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं - कुछ लोग अरबाज़ का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि सेलिब्रिटीज़ को ऐसे सवालों की आदत होनी चाहिए।
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि अरबाज खान हाल ही में दूसरी बार पापा बने हैं। अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अरबाज और शूरा ने अपनी बेटी का नाम सिपारा खान रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











