सलमान खान के भाई के रूप में पहचाने जाते हैं अरबाज खान? दरार एक्टर ने दिया दबरदस्त जवाब!

अरबाज खान एक फिल्ममेकर और एक्टर के तौर पर कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं लेकिन उनको वो उपलब्धि शायद नहीं मिली है जिसकी तमन्ना हर एक्टर करता है। उनके घर में बॉलीवुड का सुपरस्टार भी है और शानदार लेखक भी है। हाल ही में अरबाज खान ने एक ऐसा बयान दिया है जो कि चर्चा में है। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि वो सलीम खान के बेटे, सलमान खान के भाई और मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति रूप में पहचाने जाते हैं तो उनको कैसा लगता है?
अरबाज खान का कहना था कि वो लोगों का जहन नहीं बदल सकते हैं। ऐसे लोग मानसिक रूप से थके हुए हैं। उन्होने कहा, "कुछ समय पहले मैं जरूर इस बारे में सोचता था लेकिन अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं,
तो यह बिना किसी कारण के आया और इसका कोई मतलब नहीं था। और वह मुझे उस समय परेशान करता था जब मुझे सलीम खान का बेटा, सलमान खान का भाई, या शायद उस समय मलाइका अरोड़ा का पति कहा जाता था।''

अरबाज खान ने कहा
इसके अलावा अरबाज खान ने कहा, "लेकिन ये वो चीजें हैं जिनको आप बदल नहीं सकते हैं। लोगों की मानसिकता बदलने का कोई मतलब नहीं है। मुझे खुद को साबित करने की कोई जरूरत नहीं है।

लोगों का ये सोचना कोई मायने नहीं रखता
मेरे लिए लोगों का ये सोचना कोई मायने नहीं रखता, ये काफी उबाऊ और थका देने वाला है। बता दें कि चलें कि इस दौरान अरबाज खान टाइम्स ऑफ इंडिया से बात कर रहे थे। अरबाज खान का ये बयान काफी चर्चा में है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

दबंग 2 जैसी शानदार फिल्म डायरेक्ट भी की है
सोशल मीडिया पर उनको लेकर लोगों की अलग अलग राय है ये खबरों का हिस्सा है। अरबाज अक्सर किसी ना किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं और उन्होने दबंग 2 जैसी शानदार फिल्म डायरेक्ट भी की है जिसको लेकर उनकी काफी तारीफ भी हुई थी।

फिल्मों का इंतजार
देखना ये है कि आने वाले समय में वो किसी प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं, फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











