अरबाज खान भी फैशन में

By Staff

Arbaaz Khan
मधुर भंडारकर की कृपादृष्टि अरबाज खान पर भी पड चुकी है। वे अरबाज खान के अभिनय कौशल से खासे प्रभावित हो गये हैं। यही वजह है कि अपनी फिल्म फैशन में उन्होंने अरबाज को विशेष भूमिका दी है।

इसमें अरबाज खान एक माडलिंग एजेंसी के मालिक के रुप में नजर आयेंगे। चर्चा है कि फिल्म में अरबाज अपनी इस भूमिका में काफी जम रहे हैं।

अरबाज खान हालांकि अच्छे अभिनेता हैं और दिखने में भी अच्छे लगते हैं। लेकिन इसके बावजूद वे सलमान खान जैसी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाये। यही हाल सलमान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान का भी रहा है।

सोहेल तो अब निर्माता बनकर फिल्म निर्माण में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म हैलो में अभिनय भी किया है। फिल्म फैशन से संभव है अरबाज खान की सोयी किस्मत जाग जाये और उन्हें बालीवुड में अच्छे आफर मिलने लगें।

सिनेमा की खबरें: हर रोज फ्री एसएमएस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X