अरबाज भी हुए सोनम के फैन

सोनम कपूर एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो कि अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। लेकिन फैशन के अलावा अपने अभिनय व किरदारों में खुद को ढालने के हुनर को लेकर भी सोनम निर्देशकों में काफी चर्चित हैं। हालांकि अपने करियर के शुरुआती दौर में सोनम को कई सारे नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद सोनम कपूर ने अपने अभिनय में सुधार रखना जारी रखा और आज सोनम के साथ एक बार काम करने के बाद निर्देशक उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।

सोनम ने अपने करियर की शुरुआत की थी सांवरिया की जिसमें सलमान खान एक खास भूमिका में थे। वो सोनम की पहली फिल्म थी। उसके बाद अब सलमान के भाई अरबाज खान सोनम के साथ अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म डॉली की डोली सोनम कपूर को लेकर बना रहे है ,सोनम के साथ अरबाज की यह पहली फिल्म है। लेकिन पहली ही फिल्म में सोनम ने अरबाज को अपना फैन बना लिया।

फिल्म के शूटिंग के दौरान अरबाज ने सोनम की एक्टिंग स्किल्स ही नहीं बल्कि सोनम का परफेक्शन भी देखा। सोनम सेट पर समय से पहले आकर अपने सीन की तैयारी किया करती थी और इतना ही नहीं जब कोई टेक ठीक से नहीं हुआ है ऐसा सोनम को महसूस होता था तब वे एक और टेक करवाने के लिए कहा करती थी। अरबाज ने शूटिंग के दौरान सोनम की मेहनत और अपने काम प्रति लगन देखी है और इससे वे काफी प्रभावित हुए है । उम्मीद है कि सोनम ने जिस तरह अरबाज को प्रभावित किया है, उसी तरह वे दर्शको को भी लुभाने में कामयाब रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X