अरबाज खान को सताता है पत्नी के खोने का डर ? नींद में पकड़ा कसके हाथ तो शूरा खान बोलीं- भाग नहीं रही हूं मैं..

Arbaaz khan hold wife hand in sleep: अरबाज खान और शूरा खान की जब से शादी हुई है तब से दोनों आए दिनों लाइमलाइट में बने रहते हैं। कभी दोनों पब्लिक एरिया में स्पॉट किए जाते हैं तो कभी दोनों को बीच किनारे रोमांटिक वॉक करते देखा जाता है।
अरबाज खान ने नींद में पकड़ा पत्नी का हाथ
बता दें कि हाल ही में कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों को देखकर लगा कि जैसे मानों दोनों नए साल का सेलिब्रेशन मना कर आ रहे हों। वहीं हाल ही में शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि नींद में ही अरबाज खान शूरा खान का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। जी हां, इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों फ्लाइट में बैठे नजर आ रहे हैं। अरबाज खान गहरी नींद में सो रहे हैं, लेकिन फिर भी वह शूरा खान का हाथ कसके पकड़े नजर आ रहे हैं।
मैं कहीं भाग नहीं रही हूं...
इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही शूरा खान तस्वीर पर लिखती हैं- बेबी मैं कहीं भागी नहीं जा रही हूं और इस तस्वीर को वह अरबाज खान को टैग कर देती हैं। बता दें कि यह तस्वीर फैन्स को बेहद पसंद आ रही है। चंद मिनट में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है।
पिछले साल हुई थी शादी
आपको बता दें कि अरबाज खान और शूरा की शादी को एक साल हो चुका है, लेकिन इन दिनों शूरा खान के प्रेग्नेंट होने की अफवाह भी सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि अभी तक शूरा खान ने इस खबर को ऑफिशियल नहीं किया है कि कोई खुशखबरी है या नहीं, लेकिन फैन्स इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
