सलमान खान के घर फिर बजेगा बैंड बाजा, अरबाज खान विदेशी गर्लफ्रेंड से कर सकते है शादी
Recommended Video

सलमान खान के घर में एक बार फिर से शहनाई बजने की तैयारी चल रही है लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान दूल्हा नहीं बनेंगे। बता दें कि अरबाज खान की दूसरी शादी की खबरें इस समय जोरों से आ रही है और खबर है कि वो काफी जल्दी दूल्हा बनने वाले है। बता दें कि अरबाज खान इस बार जिनसे शादी करने जा रहे है उनका नाम है जियोर्जिया एंड्रियानी है। इनको अरबाज खान की कथित गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है और अफवाहों का बाजार गर्म है।
हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन ये बातें काफी जोरों पर है। एक खबर की माने तो दोनो का रिश्ता काफी समय से है और दोनो शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

बता दें कि अरबाज खान की पहली पत्नी मशहूर आइटम क्वीन मलाइका अरोड़ा थी और बीते साल दोनो का तलाक हो गया था। इसके बाद अरबाज खान का नाम एक के बाद एक कई लोगों से जुड़ा और अरबाज को कई बार स्पॉट भी किया गया था।
खबर ये भी है कि अभी ये फैसला सिर्फ अरबाज खान का है और परिवार को से अभी इस बारे में कोई बात नहीं हुई है। बता दें कि 1998 में अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी कर ली और ये शादी 18 साल तक चली थी।
इन दोनो को बॉलीवुड की सफलता शादीशुदा जोड़े के रूप में हमेशा देखा जाता था। बता दें कि इस बारे में बड़े भाई सलमान खान को भी अभी कोई जानकारी नहीं है और देखना ये कि क्या होता है। अगर ऐसा सच में हुआ तो फिर से अरबाज खान घोड़ी चढ़ने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications
