अरबाज खान की एक्स ने दिखाई कमर की कट लाइन, देखकर पाकिस्तान से आया शोएब का प्यार

Giorgia Andriani

फिल्ममेकर अरबाज खान जहां इन दिनों अपने दूसरे बच्चे के कारण सुर्खियों में हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रयानी लोगों का नींद-चैन छिनने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। जॉर्जिया ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी हैं कि पाकिस्तान तक से उनके लिए प्यार आ गया है।

जॉर्जिया की लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो उन्होंने स्पोर्ट लुक में अपनी बिंदास तस्वीरें शेयर करते हुए अपने बैक फिटनेस गोल्स से तमाम लोगों की फीलिंग्स को टीज कर दिया है। जॉर्जिया की टोन्ड बॉडी और उनकी कमर की कट लाइन पर हर किसी की नजर थमी हीं जा रही है। एक्ट्रेस ने लगभग एक ही पोज में अपनी 7 तस्वीरें शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

जॉर्जिया की इन तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी दीवाने दिखाई दे रहे हैं। साथ ही लोग जॉर्जिया से ऐसी बॉडी पाने के लिए वर्कआउट रूटीन और एक्सरसाइज के साथ डाइट प्लान तक जानना चाह रहे हैं। इतना ही नहीं जॉर्जिया की इन तस्वीरों पर पड़ोसी मुल्क तक से प्यार आया है। mshoaib2530 नाम के पाकिस्तानी यूजर्स ने हसीना के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "पाकिस्तान से आपके लिए प्यार भेज रहा हूं।"

काम के मोर्चे पर, जॉर्जिया एंड्रियानी को हाल ही में शहनाज गिल के भाई शहबाज बादशाह के साथ "लिटिल स्टार" गाने में देखा गया था। अभिनेत्री इस साल श्रेयस तलपड़े अभिनीत "वेलकम टू बजरंगपुर" से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री एक संगीत वीडियो में भी दिखाई देंगी, जिसकी बारीकियों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X