सलीम खान ने अपनी बायोपिक के लिए इस अभिनेता को किया अप्रोच, कभी नहीं मानेंगे सलमान खान
अरबाज खान इस समय दबंग 3 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और फिल्म की शूटिंग शुरु होने को लेकर इंतजार कर रहें हैं। इसके अलावा अरबाज के मन में एक और बात है कि वो अपने पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते है। अरबाज खान ने जब इस विषय में पिता सलीम खान से बात की तो मामला कहीं और ही चला गया। दरअसल सलीम खान ने अपनी बायोपिक बनाने की इजाजत तो दे दी लेकिन एक ऐसी शर्त भी रख दी जिसकी वजह से शायद अरबाज खान सोच में पड़ गए होंगे।
सलीम खान का कहना है मेरी फिल्म के लिए किसी ऐसी अभिनेता की जरूरत है जो कि मेरी जवानी से लेकर इस समय उम्र तक का रोल अदा कर सके। सलीम खान ने फिल्म संजू को लेकर रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि जैसे रणबीर ने संजू में अभिनय किया है।

इसके अलावा सलीम खान का कहना था कि वो इसके लिए रणबीर को ही अपनी पहली पसंद मानते है। अब ये तो जगजाहिर है कि सलमान खान और रणबीर का रिश्ता किस तरह का है और सलमान उनको देखना तक पसंद नहीं करते हैं।
अरबाज खान इसके लिए क्या हल निकाले ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल अरबाज अपनी लवलाइफ को लेकर भी चर्चा में चल रहें है और उनकी जिंदगी में एक इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी आ गईं है।


Click it and Unblock the Notifications