आखिर कौन डायरेक्ट करेगा 'दबंग 2'

By Neha Nautiyal

Arbaaz Khan
लगता है दबंग की धुंआधार सफलता के बाद अरबाज खान इतने खुश हैं कि उन्होंने दबंग 2 खुद ही निर्देशित करने का मन बना लिया है। पिछले साल आई दबंग ने सफलता के जो झंडे गढ़े उससे ना सिर्फ सलमान बल्कि अरबाज के हौसले भी बेहद बुलंद हैं।

अरबाज खान दबंग के प्रोड्यूसर थे और निर्देशक थे अभिनव कश्यप। पहले ये तय था कि दबंग के सीक्वेल का निर्देशन भी अभिनव ही करेंगे मगर अब सुनने में आ रहा है कि उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया है। ये बात खुद अरबाज ने 'ट्विटर' पर ट्वीट की है। अरबाज ने लिखा है ''यह सच है कि मैं फिल्म 'दंबग' के सीक्वेल का निर्देशन करने जा रहा हूं। अभिनव ने व्यक्तिगत या पेशेवर कारणों से इससे खुद को अलग कर लिया है।"

अरबाज ने लिखा ''फिल्म की कहानी को लेकर काम शुरू हो चुका है। अब बस इसकी शूटिंग शुरू होनी है। इंशाअल्लाह, 'दंबग-2' जरूर हिट होगी।'' अब सवाल ये है कि एक तरफ तो अरबाज ये कह रहे हैं कि वो खुद दबंग 2 को डायरेक्ट करेंगे वहीं दूसरी तरफ अभिवन कश्यप का कहना है कि ये सिर्फ अफवाह है।

उन्होंने कहा ''मैं जानना चाहता हूं कि अगर मैं 'दबंग 2' का निर्देशन नहीं करुंगा तो, कौन करेगा। अरबाज से भी यह बोल चुका हूं कि वह किसी अफवाह के चक्कर में ना पड़े।" भई अजीब बात है यहां तो एक अनार और दो बीमार वाली बात हो गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X