..................... Arbaaz Khan denies getting work for being Salman Khan's brother - Hindi Filmibeat

मुझे इसलिए काम नहीं मिलता है क्योंकि मैं सलमान खान का भाई हूं - अरबाज़ खान

अरबाज़ खान पर अकसर अपने भाई सलमान खान के भाई होने का प्रेशर हमेशा रहता है। इस बारे में बात करते हुए अरबाज़ खान ने बताया कि सलमान खान के भाई होने का फायदा उन्हें कभी मिला नहीं है। बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। वो टिके हैं तो अपने दम पर ना सिर्फ इसलिए कि वो सलमान खान के भाई हैं।

पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज़ खान ने बताया, " मैंने अब तक 70 फिल्मों में काम किया है। और मुझे काम करते लगभग 20 साल हो चुके हैं। कोई भी मुझे इसलिए काम नहीं देता है कि मैं सलमान खान का भाई हूं।"

arbaaz-khan-denies-getting-work-for-being-salman-khan-s-brother

हालांकि अरबाज़ ने ये माना कि लोगों ने उन्हें एक - दो फिल्में सलमान खान के भाई होने के नाते दी हैं लेकिन इससे उनका करियर नहीं बन गया। अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने खुद मेहनत की है। अरबाज़ ने माना कि उन्हें अच्छा काम मिला हो या बुरा काम मिला हो, सब उनकी बदौलत मिला।

अरबाज़ खान को उनकी डेब्यू फिल्म दरार के लिए अवार्ड मिला था। इसके बाद प्यार किया तो डरना क्या, शूटआउट एट लोखंडवाला, हेलो ब्रदर, हलचल जैसी फिल्मों में उनके काम की तारीफ भी हुई। अब अरबाज़ अपना डिजिटल डेब्यू पॉइज़न नाम की वेब सीरीज़ से करने जा रहे हैं।

वैसे अरबाज़ ना सही लेकिन और कई एक्टर्स को सलमान खान की वजह से करियर में दूसरा चांस मिला -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X