'तेरे लिए मैने पहले वाली छोड़ दी..' शूरा के सामने इस गाने पर नाचे अरबाज खान, लोग बोले- किसकी बात हो रही है?
Arbaaz Khan Dance Video: तेरे लिए मैने पहले वाली छोड़ दी.. ये अरबाज खान कह रहे हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। बता दें कि अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद शूरा खान से शादी की थी लेकिन उनसे पहले जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट किया था।

ऐसा कहा जा रहा था कि वो उनको ही अपना हमसफर बनाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि अरबाज खान ने इस गाने पर डांस किया है तो किसके लिए किया है? शूरा के सामने नाचते अरबाज ने मलाइका को मैसेज दिया है या फिर जॉर्जिया एंड्रियानी को कहा है।
फिलहाल ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। अरबाज खान काफी खुश नजर आ रहे हैं और गाने के साथ साथ खुद गुनगुना रहे हैं और साथ ही डांस भी कर रहे हैं। ब्लैक ड्रेस में अरबाज खान नाच रहे हैं और लगातार मुस्कुरा रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों के ढेरों रिएक्शन्स आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने अरबाज को लेकर लिखा, ''अपना तमाशा क्यों अपने आप बना रहे हो भाई।'' एक ने लिखा, ''फिर अर्जुन कपूर ने छोड़ दिया।''
एक ने लिखा, ''दो छोड़ो हो भाई किसके बारे में बोल रे ये भी बता दो।'' एक ने लिखा, ''इसकी तो वो अभिनव कश्यप ने अपने इंटरव्यू में धज्जिया उड़ाई है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए अरबाज खान का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











