शाहरुख खान की होस्टिंग को अरबाज खान ने बताया FAKE! अमिताभ-सलमान से तुलना कर कही इतनी बड़ी बात

अरबाज खान अपना नया टॉक शो 'द इनविन्सिबल्स विद अरबाज खान' यू ट्यूब लेकर आए हैं। उनके इस शो में कई दिग्गज स्टार्स अब तक नजर आ चुके हैं। अरबाज खान अपने इस शो में कई मुद्दों पर बातें करते हैं। हाल ही में उन्होंने टीवी होस्टिंग को लेकर बात की। उन्होंने इस दौरान शाहरुख खान की होस्टिंग के स्किल पर सवाल उठाए।
फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में अरबाज खान ने होस्टिंग को लेकर कहा कि, सलमान खान और अमिताभ बच्चन होस्टिंग को बहुत अच्छे से संभाल लेते हैं लेकिन उन्होंने शाहरुख खान की होस्टिंग स्किल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 'छोटे पर्दे पर वे 'नाइसनेस' और 'नेचुरलिज्म' नहीं ला सकते हैं।
अरबाज खान ने कहा कि, सलमान खान का होस्टिंग का अंदाज नैचुरल है। उन्होंने बताया कि कैसे सलमान खान ने 'दस का दम' से बाउंस किया और शो भी ब्लॉकबस्टर रहा था। वहीं, अमिताभ बच्चन ने भी कौन बनेगा करोड़पति को बेहतरीन तरीके से होस्ट किया। दोनों की टीवी की सफल होस्टिंग के बाद बॉलीवुड में भी उनका करियर वापस पटरी पर आ गया।'
आगे अरबाज खान ने कहा कि, शाहरुख खान ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि शाहरुख खान छोटे पर्दे पर अच्छाई और स्वाभाविकता नहीं ला सके। लोगों ने उन्हें फेक पाया होगा। एट द एंड ऑफ द डे आप टेलीविजन के सामने फेक नहीं हो सकते या आपको अमिताभ बच्चन की तरह बहुत स्मार्ट बनना होगा। वह अपने दर्शकों को जानते हैं लेकिन शाहरुख खान ऐसा नहीं कर सके।'
बता दें कि, कौन बनेगा करोड़पति के तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। लेकिन, लोगों ने इस सीजन को कुछ खास पसंद नहीं किया था। इसके अलावा शाहरुख खान 'क्या आप पांचवी पास से तेज हैं', 'इंडिया पूछेगा सबसे शाना कौन' जैसे शो को होस्ट कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











